Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

सलीमा टेटे महिला हॉकी टीम की कप्तान चुनी गई

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26, 27, 29 और 30 मई को पर्थ में चार मैच खेलेगी।

Published: 11:09am, 20 May 2026

नई दिल्ली, 19 मई, 2026: 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता आक्रामक मिडफील्डर सलीमा टेटे की अगुआई में हॉकी इंडिया ने भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 26 से 30 मई तक खेली जाने वाली महिला हॉकी सीरीज के लिए नौजवान प्रतिभाशाली  और अनुभवी खिलाड़ियों की एक मजबूत टीम चुनी है।

इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26, 27, 29 और 30 मई को पर्थ में चार मैच खेलेगी। यह ऑस्ट्रेलिया दौरा भारत की महिला हॉकी टीम को 15 से 21 जून तक ऑकलैड मे होने वाले एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2025-26 की बढ़िया ढंग से तैयारी का मौका होगा। दीपिका सोरेंग, ललथंतलियूंगी और सोनम को पहली बार भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम में  शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली 22 सदस्यीय टीम है:
गोलरक्षक : सविता, बिच्छू देवी खरीबम
रक्षापंक्ति : निकी प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू, ललथंतलियूंगी , ज्योति, शिल्पी डबास।
मध्यपंक्ति : सलीमा टेटे (कप्तान), ललरेमसियामी,  नेहा, साक्षी राणा, सुनीलिता टोपो, दीपिका सोरेंग, सोनम।
अग्रिम पंक्ति : नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका सहरावत, अनु, इशिका, हिना

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल के शुरू में अर्जेंटीना का खासा कामयाब दौरा किया गया था। भारत की महिला हॉकी टीम ने मेजबान अर्जेटीना से
खार मैचों की सीरीज में दो मैच जीते थे। इसके बाद भारत की महिला टीम साई बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर में खुद को आगामी महिला हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे अहम टूर्नामेंट के लिए अपने खेल को और धार देने के लिए पसीना बहाना रही हैं।

सीनियर भारतीय हॉकी टीम के कोच शुएर्ड मराइन ने कहा, इस में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की एक मिलीजुल टीम चुनी हे। हमारी टीम की  कई खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगी। खिलाड़ियों को बराबर तैयार करना जरूरी है। इसका सबसे बढ़िया ढंग है कि नौजवान को खिलाड़ियाशं को दबाव में खेलने के लिए उतारा जाए। ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर मैं अपनी खिलाड़ियों से अर्जेंटीना दौरे के प्रदर्शन को दोहराते देखा चाहता हूं।

YuvaSahakar Desk