Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

RVUNL भर्ती 2026: 2005 पदों पर बंपर भर्ती

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है

Published: 10:47am, 25 Jun 2026

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने प्रदेश के पांच विद्युत निगमों में कुल 2005 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आगामी जुलाई माह से आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के तहत कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 727 पद, कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल) के 110 पद, कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) के 32 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद तथा कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

कनिष्ठ अभियन्ता पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कनिष्ठ लेखाकार पद के लिए कॉमर्स या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। वहीं कनिष्ठ सहायक एवं वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय पदों के लिए स्नातक के साथ निर्धारित कंप्यूटर दक्षता एवं टाइपिंग कौशल होना जरूरी है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, बीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले energy.rajasthan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “RVUNL Recruitment 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

YuvaSahakar Desk