Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

RRB सेक्शन कंट्रोलर 2026 की अधिसूचना : रेलवे में 119 पदों पर भर्ती

रेल मंत्रालय ने बताया है कि 119 रिक्तियां देशभर के 15 रेलवे जोनों में भरी जाएंगी

Published: 13:34pm, 23 Jun 2026

रेल मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से सेक्शन कन्ट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। CEN 03/2026 के तहत कुल 119 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। देशभर के स्नातक युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विस्तृत अधिसूचना 14 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 तक चलेगी।

स्नातक उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

सेक्शन कन्ट्रोलर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चार चरणों में होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा। अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन (DV) और अंत में मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मिलेगा 35,400 रुपये शुरुआती वेतन

Section Controller पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 पे मैट्रिक्स के तहत 35,400 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा सुविधाएं तथा पेंशन सहित रेलवे के अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

जोनवार रिक्तियों की जानकारी बाद में

रेल मंत्रालय ने बताया है कि 119 रिक्तियां देशभर के 15 रेलवे जोनों में भरी जाएंगी। हालांकि, जोनवार पदों का विस्तृत विवरण 14 जुलाई 2026 को जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध कराया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें और भर्ती परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें, क्योंकि इस भर्ती में प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहने की संभावना है।

YuvaSahakar Desk