Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

आठ साल में सबसे निचले स्तर पर खुदरा महंगाई, सितंबर 2025 में 1.54% पर पहुंची

NSO के आंकड़ो के अनुसार, सितंबर 2025 मे सब्जियों, तेल, फल, दाल, अनाज, अंडे, ईंधन और बिजली की कीमतों में कमी से खाद्य मुद्रास्फीति और मुख्य मुद्रास्फीति दोनों में गिरावट आई

Published: 11:55am, 14 Oct 2025

महंगाई के मोर्चे पर देश के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। खाद्य वस्तुओं के दामों में आई गिरावट के चलते सितंबर 2025 में खुदरा महंगाई दर घटकर 1.54 प्रतिशत पर आ गई है। यह दर पिछले आठ सालों में सबसे कम है। इससे पहले जून 2017 में महंगाई दर 1.46 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2025 में खुदरा महंगाई दर 2.07 प्रतिशत थी। यह इस साल दूसरी बार है जब खुदरा महंगाई 2 प्रतिशत से नीचे रही है।

खाद्य वस्तुओं के दामों में गिरावट

NSO के आंकड़ो के अनुसार, सितंबर 2025 मे सब्जियों, तेल, फल, दाल, अनाज, अंडे, ईंधन और बिजली की कीमतों में कमी से खाद्य मुद्रास्फीति और मुख्य मुद्रास्फीति दोनों में गिरावट आई।

  • खाद्य मुद्रास्फीति सालाना आधार पर -2.28% रही, जबकि अगस्त में यह -0.64% और पिछले साल सितंबर में 9.24% थी।
  • सब्जियों की महंगाई -21.38% रही जबकि अगस्त में -15.92% थी।
  • दालों की महंगाई -15.32%  जबकि अगस्त में -14.53% थी।
  • फ्यूल और बिजली की महंगाई घटकर 1.98% जबकि अगस्त में 2.32% थी।

राज्यों का हाल

सितंबर 2025 में दिल्ली (9.05%), जम्मू-कश्मीर (4.38%), कर्नाटक (3.33%) और पंजाब (3.06%) में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई।
वहीं असम (-0.56%), बिहार (-0.51%), तेलंगाना (-0.15%) और उत्तर प्रदेश (-0.61%) में महंगाई दर नकारात्मक रही।

RBI का लक्ष्य

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का लक्ष्य महंगाई को 4% ±2% की सीमा में रखना है।

Diksha

Recent Post