Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

ओला-ऊबर को टक्कर देगी दिल्ली की नई सहकारी टैक्सी, ड्राइवरों को मिलेगा कमीशन मुक्त मुनाफा

सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि वे सहकारिता टैक्सी सेवा को लेकर प्रस्ताव तैयार करें जो कि निजी ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों का विकल्प होगी। इस योजना के तहत ड्राइवरों को बिना किसी को कमीशन दिए सीधे कमाई का मौका होगा। यात्रियों को भी यात्रा के लिए एक सस्ता विकल्प मिलेगा।

Published: 16:31pm, 14 Oct 2025

दिल्ली सरकार ने सहकारी टैक्सी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, जो कि देश में महाराष्ट्र के बाद इस प्रकार की योजना लागू करने वाला दूसरा राज्य होगा। सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस सेवा के लिए प्रस्ताव तैयार करें। यह सेवा निजी ऐप आधारित टैक्सी कंपनियों जैसे ओला और ऊबर का एक सशक्त विकल्प होगी।

सरकार का उद्देश्य ड्राइवरों को बिना कमीशन पूरी कमाई का अवसर देना और यात्रियों को आर्थिक रूप से किफायती परिवहन सुविधा प्रदान करना है। इस नई पहल से निजी टैक्सी कंपनियों के बाजार पर भी असर पड़ेगा।

केंद्र सरकार ने मार्च माह में राज्यों को ऐप आधारित सहकारी टैक्सी सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। महाराष्ट्र ने इस दिशा में सबसे पहले कदम उठाया और वहां यह योजना जल्द लॉन्च होने वाली है। दिल्ली सरकार ने भी अपने अधिकारियों को महाराष्ट्र मॉडल का अध्ययन करने और दिल्ली के लिए उपयुक्त प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं।

ड्राइवरों को मिलेगा को-ओनर स्टेटस

यह सहकारी टैक्सी सेवा ड्राइवरों द्वारा संचालित होगी। इसमें कोई सरचार्ज नहीं लगेगा और ड्राइवर अपनी पूरी कमाई प्राप्त करेंगे। ड्राइवर सहकारी संस्था से जुड़कर इसके को-ओनर बन सकेंगे। टैक्सियों की खरीद के लिए सरकार उन्हें सस्ती दरों पर ऋण भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही, एक समर्पित मोबाइल ऐप विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सीधे बुकिंग सुविधा मिलेगी और ड्राइवरों को निरंतर कार्य प्राप्त होगा।

समिति गठित कर होगा संचालन

सहकारी टैक्सी सेवा के लिए टैक्सी ड्राइवरों की एक सहकारी समिति बनाई जाएगी। समिति का प्रबंधन इसके सदस्य ड्राइवर स्वयं करेंगे। इस योजना के तहत दुपहिया टैक्सी, ऑटो रिक्शा और चार पहिया गाड़ियों का पंजीकरण संभव होगा। कमाई समिति सदस्यों के बीच समान रूप से वितरित की जाएगी, जिससे आर्थिक समानता और सहयोग की भावना विकसित होगी।

YuvaSahakar Desk