Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

बिहार में TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती, BPSC को भेजा गया प्रस्ताव

अब बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षा विभाग से प्राप्त अधियाचन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद TRE-4 भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा

Published: 10:00am, 30 Jul 2026

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचन भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए इसे युवाओं के लिए “ऐतिहासिक उपहार” बताया और कहा कि यह कदम राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, TRE-4 के तहत कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद तथा कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार कुल 32,388 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा BPSC को अधियाचन भेजा जाना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार युवाओं के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर सृजित करने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

अब बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षा विभाग से प्राप्त अधियाचन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद TRE-4 भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

YuvaSahakar Desk