Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

पंजाब में लेक्चरर के 829 पदों पर भर्ती, 37 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

इसके अलावा अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा तक पंजाबी भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए

Published: 10:50am, 29 Jun 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न विषयों में लेक्चरर के 829 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही यूजीसी नेट (UGC NET) या पीएचडी की योग्यता भी आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा तक पंजाबी भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। आवेदन शुल्क पूर्व सैनिक, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग एवं पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए 500 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पंजाब के पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

YuvaSahakar Desk