Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

बैंक ऑफ इंडिया में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा

Published: 15:42pm, 29 Jun 2026

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

भर्ती MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV स्तर के पदों के लिए होगी। MMGS-II और MMGS-III के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के कम से कम 60% अंक, जबकि SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग के लिए 55% अंक निर्धारित किए गए हैं। MBA, PGDBM, CA, CFA, CMA-ICWA या बैंकिंग एवं फाइनेंस में पोस्टग्रेजुएट डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा MMGS-II के लिए 25-35 वर्ष, MMGS-III के लिए 28-38 वर्ष और SMGS-IV के लिए 30-40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना का अवश्य अध्ययन करें।

YuvaSahakar Desk