Trending News

भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया BRICS 2026 के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को अपनाया गया यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया BRICS 2026 के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को अपनाया गया यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले

झारखंड में 772 होम गार्ड पदों पर भर्ती, 26 सितंबर तक करें आवेदन

ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी क्षेत्र के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है

Published: 10:50am, 14 Sep 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार ने देवघर जिले में होम गार्ड के 772 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट deoghar.nic.in या recruitment.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी क्षेत्र के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

शारीरिक मापदंड के तहत सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर तथा सीना 79 सेंटीमीटर निर्धारित है। एससी और एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर और सीना 76 सेंटीमीटर होना चाहिए। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेंटीमीटर तय की गई है।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, इसके बाद आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

YuvaSahakar Desk