Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

MP Police में 7500 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है

Published: 10:52am, 21 Sep 2026

पुलिस विभाग में वर्दी पहनकर सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। मंडल ने पुलिस कांस्टेबल (जीडी) के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 से 6 अक्टूबर 2026 तक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट  esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 11 अक्टूबर 2026 तक सुधार कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। आयु सीमा 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर तय की जाएगी, जिसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। विभागीय अभ्यर्थियों के लिए अलग शुल्क लागू रहेगा।

चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk