Trending News

PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU चुनाव 2026 सम्पन्न UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU चुनाव 2026 सम्पन्न UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती

दिलप्रीत के चार गोल से भारतीय पुरुष हॉकी टीम का इंडोनेशिया पर बड़ी जीत से आगाज

स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह के हैट्रिक सहित चार, सुखजीत सिंह व शिलानंद लाकरा के दो-दो गोल से भारतीय पुरुष हॉकी ने लहरों की तरह हमले बोल कर कमजोर इंडोनेशिया को काकामिगहारा (जापान) में कावासाकी जूडो स्टेडियम में एशियाई खेलों में रविवार को पूल ए के अपने मैच में से 13-1 से  हरा कर अपना अभियान दमदार ढंग से शुरू किया। भारत के लिए राजिंदर सिंह, मंदीप सिंह, जुगराज सिंह सुखजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह ने भी एक एक गोल किया।

स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह के हैट्रिक सहित चार, सुखजीत सिंह व शिलानंद लाकरा के दो-दो गोल से भारतीय पुरुष हॉकी ने लहरों की तरह हमले बोल कर कमजोर इंडोनेशिया को काकामिगहारा (जापान) में कावासाकी जूडो स्टेडियम में एशियाई खेलों में रविवार को पूल ए के अपने मैच में से 13-1 से  हरा कर अपना अभियान दमदार ढंग से शुरू किया। भारत के लिए राजिंदर सिंह, मंदीप सिंह, जुगराज सिंह सुखजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह ने भी एक एक गोल किया। पराजित इंडोनेशिया के लिए सम्मान बचाने वाला इकलौता गोल ओलिया अल अर्द्ध ने तीसरे क्वॉर्टर में दागा। इंडोनेशिया के गोलरक्षक आलम फज्र की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने रविवार को भारत के स्ट्राइकरों के आधा दर्जन से ज्यादा लगभग निश्चित गोल न रोके होते तो उनकी टीम 20 गोल के अंतर से यह मैच हारती।
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने महिला टीम की तरह एशियाई खेलों में अपने अभियान का आगाज केसरिया जर्सी में कर बड़ी जीत के साथ किया।  भारतीय हॉकी टीमों के भारत से रवाना होने से पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा था कि एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीमें नीली जर्सी पहन कर खेलेंगी। सच तो यह है कि भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों को केसरिया जर्सी रास आई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लंबे पास पर तीसरे मिनट डी के भीतर खड़े दिलप्रीत सिंह गेंद को गोल में नहीं डाल सके और भारत के हाथ आया खाता खोलने का मौका फिसल गया। कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के पहले पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक को इंडोनेशिया के गोलरक्षक आलम फज्र ने रोका लेकिन लौटती गेंद को वहीं मंडराते शिलानंद लाकरा ने गोल में डाल कर भारत को मैच के छठे मिनट में 1-0 से आगे कर दिया।
भारत ने इसके बाद मैच पर अपनी पकड़ बनाई लेकिन इंडोनेशिया ने अपने किले की मुस्तैदी  से चौकसी कर उसे गोल करने से रोका। मंदीप सिंह ने डी के भीतर तेज शॉट जमाया लेकिन इसे भी इंडोनेशिया की रक्षापंक्ति के खिलाड़ी ने अपनी  स्टिक पर अपने शॉट को ले रोक कर उन्हें गोल करने से रोका। अभिषेक नैन ने पहला क्वॉर्टर खत्म होने से तीन मिनट पहले  कप्तान हरमनप्रीत सिंह के एरियल पास पर डी के भीतर गेंद का संभाल तेज शॉट जमाया इसे इंडोनेशिया के गोलरक्षक ने रोका जरूर लेकिन लौटती गेंद पर उन्होनें फिर तेज शॉट जमा गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। अभिषेक ने दो मिनट बाद एक और एरियल पास पर गेंद संभाली लेकिन इंडोनेशिया की रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों ने दीवार की तरह उनके शॉट को रोक लिया। भारत की टीम पहला क्वॉर्टर खत्म होने पर 2-0से आगे थी।
दिलप्रीत ने दूसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में अभिषेक से मिले पास पर डी के भीतर तेज शॉट जमा बढ़िया मैदानी गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। दिलप्रीत ने अगले ही मिनट सुखजीत सिंह के बढ़िया पास पर अचूक शॉट जमा मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 4-0 से और अगले ही क्षण सुखजीत सिंह के डी के भीतर तेज शॉट पर लौटती गेंद को राजिंदर सिंह ने संभाल कर गोल कर भारत को 5-0 से आगे कर दिया। इंडोनेशिया के गोलरक्षक आलम फज्र ने अपने दाएं गोता लगा कर पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पुश को रोका। मंदीप सिंह ने मैच के 21वें मिनट में  गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दिया। सुमित ने इंडोनेशिया के फॉरवर्ड को गलत ढंग से रोका और उन्हें ग्रीन कार्ड दिखा कर दो मिनट के लिए मैदान से बाहर भेजा गया। मनप्रीत सिंह जैसे ही गेंद को गोल में डालने जा रहे थे उन्हें गलत ढंग से रोकने पर  28वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर  मिला और इसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदल कर भारत को हाफ टाइम तक 7-0 से आगे कर दिया।
इंडोनिशिया के ओलिया अल अर्द्ध ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर उंचे ड्रैग फ्लिक से गोल कर स्कोर 1-7 कर दिया।  इंडोनेशिया ने विडियो रेफरल पर यह पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था। राजिंदर सिंह के डी के भीतर मिले पास पर शिलानंद लाकरा ने तीसरे क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में गोल कर भारत को 8-1 से आगे कर दिया। दिलप्रीत सिंह के डी के भीतर पहले शॉट को इंडोनेशिया के गोलरक्षक फज्र ने रोका लेकिन लौटती गेंद को संभाल उन्होंने मैच का अपना तीसर गोल कर अपनी हैट्रिक  पूरी कर 37 वें मिनट में भारत को 9-1से और सुखजीत सिंह ने अगले मिनट मैच का अपना पहला गोल कर स्कोर 10-1 कर दिया। तीसरे क्वॉर्टर की समाप्ति पर भारत 10-1से आगे था।
जुगराज सिंह ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के पहले मिनट में  मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत को 11-1 और सुखजीत सिह ने दो मिनट बाद मैच का अपना दूसरा गोल कर स्कोर 12-1 कर दिया। अभिषेक के बढ़िया पास पर डी के भीतर गेंद संभाल कर दिलप्रीत सिंह ने मैच का अपना चौथा गोल कर भारत की बढ़त 13-1 कर दी। पुरुष हॉकी में पूल ए में स्ट्राइकर कोजी यामायकी के चार गोल से मेजबान जापान ने श्रीलंका को 9-0 से, दक्षिण कोरिया ने बांग्लादेश को 5-0 से हराकर अपना अभियान  शुरू किया। भारत पूल ए में अपने दूसरे मैच में श्रीलंका से मंगलवार को शाम साढ़े तीन बजे भि़ड़ेगा।
दीपिका सहरावत के 8 गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से धोया
ऑलराउंडर  दीपिका सहरावत के दोहरी हैट्रिक सहित दागे आठ और इशिका की हैट्रिक की बदौलत भारतीय टीम ने काकामिगहारा (जापान) में 20 वें एशियाई खेलों की हॉकी स्पर्द्धा में रविवार पूल बी में अपने अभियान का आगाज उज्बेकिस्तान की कमजोर टीम को 19-0 से करारी शिकस्त देकर किया।  ल वर्षा करने वाली दीपिका सहरावत ने छह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए ही साथ ही दो खूबसूरत मैदानी गोल भी किए।
भारतीय महिला टीम के लिए ड्रैग फ्लिकर व स्ट्राइकर दीपिका सहरावत ( आठवें, 22 वें, 25 वें, 33 वें 36वें , 38 वें 41 वें और 54 वें मिनट में) ने आठ, ,इशिका (11वें, 42 वें, 54 वें मिनट) ने तीन , नवनीत कौर  (23 वें 45 वें  मिनट) व ललथांतलुआंगी ( 43 वें 51 वें मिनट) ने दो-  दो तथा ललरेमिसयामी (सातवें मिनट), नेहा (18 वें मिनट), बलजीत कौर (12 वें मिनट) व  साक्षी राणा  (43 वें मिनट) ने एक एक गोल किया। भारत की जीत में खास बात यह रही कि उज्बेकिस्तान पर इस बड़ी जीत में  उसकी आठ अलग अलग खिलाड़ियों ने इस गोल वर्षा में योगदान किया।
भारत की स्ट्राइकर पूरे मैच में उज्बेकिस्तान के ही हाफ में मंडराती दिखी। ललरेमिसयामी ने सातवें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। दीपिका सहरावत ने दो मिनट बाद मैच का अपना पहला गोल कर भारत को 2-0 से,इशिका ने तीन मिनट बाद और बलजीत कौर ने अपना 50 वां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलते हुए अगले मिनट गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी।नेहा ने 18 वें मिनट में मैदानी दीपिका ने चार मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़िया ड्रैग फ्लिकर से मैच का अपन दूसरा गोल कर 6-0से आगे कर दिया।नवनीत ने 23 वें मिनट में मैदानी व दीपिका ने दो मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा व मैच का तीसरा गोल कर भारत को हाफ टाइम तक 8-0 से आगे कर दिया। तीसरा क्वॉर्टर पूरी तरह दीपिका का रहा और उन्होंने 33 वे से 41 मिनट के बीच पेनल्टी कॉर्नर पर चार और गोल कर मैच में सातवां गोल किया और भारत को 12-0 कर दिया। इशिका ने मैच के 42 वें मिनट मेंअपना मैच का दूसरा ललथांतलुआंगी और साक्षी राणा ने 43 वें लगातार गोल कर और नवनीत कौर ने अपना दूसरा मैदानी गोल कर भारत को तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने तक 16-0 से आगे कर दिया।
चौथे व आखिरी क्वॉर्टर में ललथांतलुआंगी ने मैच के  51 वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गाल में बदल कर और 54 वें मिनट में इशिका ने अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को 18-0से आगे कर दिया दीपिका सहरावत ने अगले ही क्षण मैदानी गोल कर भारत के 19-0 से मैच जिता दिया। गोलरक्षक सविता ने अपनी सीनियर साथी रही वंदना कटारिया के भारत के लिए सबसे ज्यादा 320 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं पूल बी में मियू सुजुकी के दो गोल से मेजबान जापान ने इंडोनेशिया को 7-0 से तथा थाईलैंड ने सिंगापुर को 2-0 से हराया। भारतीय महिला हॉकी टीम अब सोमवार को इंडोनेशिया से भिड़ेगी।

YuvaSahakar Team

Recent Post