Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

SBI में 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये तय किया गया है

Published: 17:44pm, 20 May 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये तय किया गया है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट तय की गई है। परीक्षा में जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड या अन्य वैध आईडी प्रूफ, ग्रेजुएशन मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और लोकल लैंग्वेज प्रूफ जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर “New Registration” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk