Trending News

पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित

पीएनबी में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 9 अगस्त तक करें आवेदन

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है

Published: 10:46am, 21 Jul 2026

पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के 545 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक में अधिकारी पद पर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

लोकल बैंक ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस, अंग्रेजी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटा जाएगा।

जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपये तथा अन्य उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपये निर्धारित किया गया है।

Jitendra