Trending News

दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, 6 सितंबर तक करें आवेदन

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी, प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्टाइपेंड के अलावा इंडियन ऑयल की ओर से 2,500 रुपये प्रति माह अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा

Published: 10:30am, 08 Aug 2026

सरकारी कंपनी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने मार्केटिंग डिवीजन (नॉर्दर्न रीजन) में अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 433 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 से 6 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एनएपीएस (NAPS) और एनएटीएस(NATS) पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी।

इस भर्ती में टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पद शामिल हैं। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय आईटीआई कोर्स होना अनिवार्य है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री जरूरी है। वहीं डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर) पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि स्किल सर्टिफिकेट वाले पद के लिए 12वीं के साथ “डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर” का स्किल सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इन दोनों पदों पर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त 2026 तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को तीन वर्ष तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार अधिकतम 10 से 15 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी पास करना होगा। अंतिम चयन मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण में सफल होने के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्टाइपेंड के अलावा इंडियन ऑयल की ओर से 2,500 रुपये प्रति माह अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा। ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए स्टाइपेंड का एक हिस्सा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।

YuvaSahakar Desk