Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 4,098 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

Published: 11:24am, 22 Jul 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे में इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 4,098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विस्तृत विज्ञापन जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन में पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा रेलवे के नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB JE Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पंजीकरण कर आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी आवश्यक है।

Jitendra