Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

AAI में 389 पदों पर भर्ती, 8 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती निकाली है, ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे

Published: 15:05pm, 23 Jul 2026

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य भारतीय उम्मीदवार 8 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक AAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फाइनेंस, सूचना प्रौद्योगिकी, कानून, ऑपरेशंस, फायर सर्विस, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सर्वे एवं मैपिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी।

सबसे अधिक 145 पद मैनेजर (सिविल) के लिए हैं। इसके अलावा मैनेजर (फाइनेंस) के 34, मैनेजर (ऑपरेशंस) के 28 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) के 79 पद उपलब्ध हैं। मैनेजर पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री के साथ न्यूनतम तीन वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है। जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कार्य अनुभव की अनिवार्यता नहीं रखी गई है।

सभी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी और गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मैनेजर पदों के उम्मीदवारों को CBT के बाद साक्षात्कार देना होगा। फायर सर्विस पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण, ड्राइविंग टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा भी आयोजित होगी। ऑपरेशंस पदों के लिए वैध हल्के मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है।
मैनेजर पद का वेतनमान 60 हजार से 1.80 लाख रुपये प्रतिमाह है और अनुमानित वार्षिक पैकेज करीब 21 लाख रुपये होगा। जूनियर एग्जीक्यूटिव का वेतनमान 40 हजार से 1.40 लाख रुपये प्रतिमाह तथा वार्षिक पैकेज लगभग 14 लाख रुपये है।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देश में किसी भी स्थान पर की जा सकती है। अंतिम चयन CBT, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और पद के अनुसार निर्धारित परीक्षणों में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

Jitendra