Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 224 पदों पर भर्ती, 9 और 14 जुलाई तक करें आवेदन

एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 है

Published: 12:00pm, 25 Jun 2026

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने 224 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 209 नॉन-एग्जीक्यूटिव और 15 एग्जीक्यूटिव पद शामिल हैं। भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, स्टेशन/ट्रेन मैनेजर, डिपो/ऑपरेशन कंट्रोलर, आईटी प्रोफेशनल और सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 14 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री तथा रेलवे, मेट्रो या RRTS के संचालन एवं रखरखाव में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थी भारत की महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा बनेंगे।

YuvaSahakar Desk