Trending News

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, 3.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 3298 पदों के लिए हुई CBT परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध ओटावा में भारत-कनाडा CEPA वार्ता का पांचवां दौर आज से होगा शुरू, 2026 तक डील फाइनल करने का लक्ष्य पंजाब जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, 3.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 3298 पदों के लिए हुई CBT परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध ओटावा में भारत-कनाडा CEPA वार्ता का पांचवां दौर आज से होगा शुरू, 2026 तक डील फाइनल करने का लक्ष्य पंजाब जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई

पंजाब जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन

क्लर्क पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA, BSc या इसके समकक्ष डिग्री होना जरूरी है

Published: 10:34am, 05 Oct 2026

पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत रोजगार अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती नोटिफिकेशन 3 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे निर्धारित की गई है।

क्लर्क पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA, BSc या इसके समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए। अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान और निर्धारित कंप्यूटर दक्षता भी जरूरी होगी।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान के अनुसार 29,200 रुपये वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी और कुल 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल नॉलेज से 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, इंग्लिश कंपोजिशन में 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और 30 अंकों का सब्जेक्टिव भाग शामिल होगा।

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा, जबकि कुल मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इसके बाद कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में स्प्रेडशीट और अंग्रेजी टाइपिंग की परीक्षा होगी। अंग्रेजी टाइपिंग में उम्मीदवारों को 30 शब्द प्रति मिनट की गति हासिल करनी होगी। कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

भर्ती की अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले SSSC की ओर से जारी विस्तृत भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर को शाम 4 बजे शुरू होगी और 4 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती के जरिए पंजाब की जिला अदालतों में कुल 1,270 क्लर्क पदों को भरा जाएगा।

YuvaSahakar Desk