Trending News

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026: जल्द जारी होगा परिणाम, ऐसे करें चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी

Published: 12:57pm, 27 Mar 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें।

कब जारी होगा RBSE 12वीं का रिजल्ट?

बोर्ड ने 24 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए थे। इसी दौरान जानकारी दी गई थी कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट अगले मंगलवार, यानी 31 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
YuvaSahakar Desk