Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

RBI ग्रेड ‘B’ भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 29 अप्रैल से आवेदन शुरू

जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी

Published: 12:22pm, 29 Apr 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रेड ‘B’ अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत जनरल, DEPR और DSIM स्ट्रीम में कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। फेज 1 परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को होगी, जबकि फेज 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी, जबकि DEPR और DSIM पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी, जिसमें पहले चरण में ऑब्जेक्टिव परीक्षा, दूसरे चरण में ऑब्जेक्टिव और वर्णनात्मक परीक्षा और अंतिम चरण में इंटरव्यू शामिल होगा। फेज 1 परीक्षा में सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता, रीजनिंग और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं फेज 2 के जनरल स्ट्रीम में आर्थिक और सामाजिक मुद्दे, वित्त और प्रबंधन तथा अंग्रेजी लेखन कौशल से संबंधित पेपर होंगे।

YuvaSahakar Desk