Trending News

UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मिली रफ्तार, 50 हजार छात्राओं को मिलेगा लाभ

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि स्कूटी वितरण के लिए नियमावली तैयार की जा रही है

Published: 11:29am, 17 Jun 2026

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को जल्द लागू करने की तैयारी में जुट गई है। योजना के तहत राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 50 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली उन छात्राओं का डाटा मांगा है, जिन्होंने 80, 85 और 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रस्तावित नियमों के अनुसार योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 10 से 12 लाख रुपये से कम होगी।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि स्कूटी वितरण के लिए नियमावली तैयार की जा रही है। पात्र छात्राओं का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन और आय सीमा के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

इस बीच प्रदेश के महाविद्यालयों में यूनिफॉर्म व्यवस्था को लेकर भी सरकार गंभीर है। मंत्री ने बताया कि करीब 75 प्रतिशत महाविद्यालयों में यूनिफॉर्म का प्रयोग हो रहा है। इसके संबंध में डाटा का अध्ययन किया जा रहा है और जल्द ही शेष संस्थानों के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। सरकार का मानना है कि यूनिफॉर्म से अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण बेहतर होता है।

YuvaSahakar Desk