Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22,000 पदों के लिए नई आवेदन तिथि जारी

इस भर्ती के तहत चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 के अंतर्गत 18,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा

Published: 15:59pm, 30 Jan 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती के लिए नया फ्रेश शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार अब आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक चलेगी। पहले आवेदन की तिथि 21 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तय की गई थी, जिसे बाद में स्थगित किया गया।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी RRB की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है, जिससे पदवार योग्यता और अन्य विवरण स्पष्ट होंगे।

आरआरबी ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधार कार्ड की डिटेल्स, फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट रखने की सलाह दी है। आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि का 10वीं के प्रमाणपत्र से मेल होना अनिवार्य है।

इस भर्ती के तहत चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 के अंतर्गत 18,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

यह रेलवे में रोजगार पाने वालों के लिए सुनहरा मौका है। तो अभ्यर्थी इस मौके को हाथ से जाने न दे। जल्द से जल्द आवेदन कर नौकरी करने के सपने को साकार करे।

Diksha