Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

PM मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-III’ से हुए सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वैश्विक नेतृत्व और भारत-साइप्रस के द्विपक्षीय संबंधों को सशक्त करने हेतु प्रदान किया गया है।

Published: 15:49pm, 16 Jun 2025

भारत के लिए 16 जून का दिन गौरव और सम्मान से परिपूर्ण रहा, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस गणराज्य द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” प्रदान किया गया। यह सम्मान साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की क्षमताओं, आकांक्षाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, साझा मूल्यों एवं आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत की संस्कृति, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की विचारधारा और विश्व शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को समर्पित है।

साइप्रस का यह सर्वोच्च नाइटहुड सम्मान देश के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय की स्मृति में दिया जाता है। यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज, मानवता और कूटनीति के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2014 से अब तक 23 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। PM मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पर्यावरण पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

वे इतने पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

YuvaSahakar Desk