25,000 ग्राम पंचायतों तक पहुँचेगा बीमा कवरेज, लोकसभा में बोली केंद्र सरकार

ग्रामीण भारत के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में जानकारी दी है कि सरकार देश की 25,000 ग्राम पंचायतों तक बीमा (Insurance) कवरेज पहुँचाने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना पर काम कर रही है। इस दूरगामी पहल का… Continue reading 25,000 ग्राम पंचायतों तक पहुँचेगा बीमा कवरेज, लोकसभा में बोली केंद्र सरकार

केकेआर के हर्षित राणा और पथिराना चोट के चलते आईपीएल 2026 में ज्यादातर मैचों से बाहर रहेंगे

अपने घुटने का फरवरी में ऑपरेशन कराने के बाद उससे उबरने में जुटे भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा तथा श्रीलंका के‘स्लिंजर’ तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना चोट के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सीजन के ज्यादातर मैचों से बाहर ही रहेंगे। भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ… Continue reading केकेआर के हर्षित राणा और पथिराना चोट के चलते आईपीएल 2026 में ज्यादातर मैचों से बाहर रहेंगे

देश में कम हुई बेरोजगारी, 4.9% पर आई बेरोजगारी दर

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में बेरोजगारी दर में सुधार दर्ज किया गया है। फरवरी 2026 में बेरोजगारी दर घटकर 4.9 प्रतिशत हो गई है, जो जनवरी 2026 में 5 प्रतिशत थी। यह सर्वेक्षण व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया था, जिसमें… Continue reading देश में कम हुई बेरोजगारी, 4.9% पर आई बेरोजगारी दर

आत्मनिर्भर कृषि पहल के तहत NAFED और NCCF ने खरीदी करीब 18 लाख मीट्रिक टन फसल

सरकार समर्थित सहकारी संस्थाओं NAFED (नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) और NCCF (नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने आत्मनिर्भर कृषि पहल के तहत मिलकर करीब 18 लाख मीट्रिक टन कृषि उपज की खरीद की है। यह जानकारी संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार NAFED ने 14,68,298… Continue reading आत्मनिर्भर कृषि पहल के तहत NAFED और NCCF ने खरीदी करीब 18 लाख मीट्रिक टन फसल

बिहार में बीज गुणवत्ता सुधार के लिए BRBN और BBSSL के बीच MoU

बिहार राज्य बीज निगम (BRBN) और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) के बीच 16 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता राज्य में बीज गुणवत्ता सुधार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस MoU पर BBSSL की ओर से… Continue reading बिहार में बीज गुणवत्ता सुधार के लिए BRBN और BBSSL के बीच MoU

SSC ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया, CGL से लेकर CHSL तक की तिथियां घोषित

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने वर्ष 2026-27 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना, आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं। कैलेंडर के अनुसार CGL परीक्षा 2026 की अधिसूचना मार्च 2026 में जारी होगी, जबकि इसकी टियर-1 परीक्षा मई से जून 2026… Continue reading SSC ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया, CGL से लेकर CHSL तक की तिथियां घोषित

पंकज श्रीवास्तव को NCUI के मुख्य कार्यकारी का अतिरिक्त प्रभार

सहकारिता मंत्रालय ने नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) के मुख्य कार्यकारी का अतिरिक्त प्रभार पंकज श्रीवास्तव को सौंपा है। यह जिम्मेदारी उन्हें 28 फरवरी 2026 को सुधीर महाजन के सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है। पंकज श्रीवास्तव वर्तमान में सहकारिता मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वे 2007 बैच के भारतीय… Continue reading पंकज श्रीवास्तव को NCUI के मुख्य कार्यकारी का अतिरिक्त प्रभार

द्रविड़, बिन्नी व मिताली कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

भारत के पूर्व धुरंधर क्रिकेटर राहुल द्रविड़, रॉजर बिन्नी  और मिताली राज को भारतीय क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां रविवार शाम सालाना नमन पुरस्कार समारोह 2026 में अपने सर्वोच्च सम्मान कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं भारत के टेस्ट और वन डे… Continue reading द्रविड़, बिन्नी व मिताली कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

कर्नाटक सरकार ने केएससीए को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों के आयोजन की दी इजाजत

कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएसीए) को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के  मैचों के आयोजन की औपचारिक इजाजत दे दी है। इससे आगामी सीजन के लिए बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन स्थल के रूप में स्थिति को लेकर सभी अनिश्चितता खत्म हो… Continue reading कर्नाटक सरकार ने केएससीए को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों के आयोजन की दी इजाजत

हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के साथ तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में संपन्न हुए। इन समझौतों के तहत कांगड़ा मिल्क यूनियन के गठन… Continue reading हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू