Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

केकेआर के हर्षित राणा और पथिराना चोट के चलते आईपीएल 2026 में ज्यादातर मैचों से बाहर रहेंगे

केकेआर को हर्षित व पथिराना के आईपीएल सीजन के आखिर में उपलब्ध होने की आस

अपने घुटने का फरवरी में ऑपरेशन कराने के बाद उससे उबरने में जुटे भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा तथा श्रीलंका के‘स्लिंजर’ तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना चोट के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सीजन के ज्यादातर मैचों से बाहर ही रहेंगे। भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 क्रिकेट विश्व कप के वार्म अप मैच में खेलते हुए हर्षित राणा के घुटने में खिंचाव आ गया और इसके बाद उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ और वह अभी भी इससे पूरी तरह ठीक होने में जुटे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने उनके पूरी तरह फिट हो क्रिकेट खेलने की कोई तारीख फिलहाल तय नहीं की है। हर्षित राणा यदि 28 मार्च से शुरू पूरी आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाने तो यह टी 20 विश्व कप के बाद यह दूसरा बड़ा टूर्नामेंट होगा ,जिससे वह बाहर रहेंगे। हर्षित राणा के साथ श्रीलंका के तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना भी केकेआर के लिए आईपीएल 2026 में  खेल पाने की उम्मीद कम है। पथिराना श्रीलंका की 2026 की टी 20 क्रिकेट विश्व कप की टीम का सदस्य थे लेकिन चोट के कारण उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को उसकी टीम में शामिल किया गया था। केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में आईपीएल 2026 के लिए खरीदा था। अभी भी केकेआर यह उम्मीद कर रहा है कि हर्षित राणा और पथिराना उसे आईपीएल 2026 सीजन के आखिर में उपलब्ध हो सकते हैं।

हर्षित राणा और मतिशा के स्थान पर  अलग अलग कारणों से आईपीएल 2026 में ज्यादातर मैचों के लिए उपलब्ध नही होने के बावजूद केकेआर  किसी अन्य तेज गेंदबाज को नहीं तलाशेगी। हर्षित राणा ने आईपील 2024 मे केकेआर के 19 और 2025 के सीजन में 15 विकेट चटकाए थे। हर्षित अब साथ ही में बल्लेबाजी में निचले क्रम में उतर दे दनादन कर भारत और केकेआर के लिए उपयोगी रन बना रहे हैं। हर्षित घुटने के ऑपरेशन के कारण यदि 2026 के लिए भारतीय  टी 20 क्रिकेट विश्व कप टीम से बाहर नहीं हुए होते तो वह गेंद के साथ बल्ले से भी उपयोगी योगदान कर सकते थे।

हर्षित राणा को इस रविवार को बीसीसीआई अवाडर्स में भारत के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू करने वाला सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया था। हर्षित राणा के दाएं घुटने की मांसपेशी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में एक गेंद फेंकने के बाद ही खिंचाव आ गया था और इसके चलते वह टी 20 विश्व कप से ही बाहर हो गए थी। तब हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को भारत की टी 20 क्रिकेट विश्व कप में शामिल किया गया था। सिराज टी 20 विश्व कप में भारत के लिए पहला इकलौता मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई में ही खेले।

भारत और बांग्लादेश के बीच कटु सियासी रिश्तों के चलते बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने अपने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026के लिए अपनी टीम से बाहर कर दिया था। तब बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान की जगह किसी अन्य तेज गेंदबाज को शामिल करने की इजाजत थी। तब केकेआर ने मुस्तफिजुर की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार किया।  मुजरबानी पिछले हफ्ते ही पीएसएल में इस्लामाबाद युनाइटेड को छोड़ केकेआर से आईपीएल 2026 के लिए करार किया।

केकेआर हर्षित और पथिराना की जगह किसी अन्य तेज गेंदबाज को इसलिए नहीं तलाश रहा है क्योंकि उसके टीम प्रबंधन का मानना है कि उसके पास तेज गेंदबाजी में पर्याप्त विकल्प उपलब्ध हैं। हर्षित और पथिराना के चोट चलते लगभग बाहर होने के बावजूद केकेआर के पास वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और आकाश दीप के रूप भारतीय तेज गेंदबाजों की त्रिमूर्ति उपलब्ध है।

YuvaSahakar Desk