Trending News

PM मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी नीट-यूजी का परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली सीट अलॉटमेंट जारी, पहले दिन 93 हजार छात्रों को मिला एडमिशन का मौका आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए छह हफ्ते PM मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी नीट-यूजी का परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली सीट अलॉटमेंट जारी, पहले दिन 93 हजार छात्रों को मिला एडमिशन का मौका आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए छह हफ्ते

ONGC Recruitment 2026: इंजीनियर और भूविज्ञानी के 52 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Published: 10:00am, 18 Jul 2026

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने इंजीनियर और भूविज्ञानी समेत स्नातक प्रशिक्षु (Graduate Trainee) के 52 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में 9, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 13, केमिकल इंजीनियरिंग में 10, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में 2 और भूगर्भ शास्त्र में 4 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल 52 पदों में 24 पद अनारक्षित, 12 ओबीसी (एनसीएल), 9 एससी, 2 एसटी और 5 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग के पदों के लिए संबंधित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक या स्नातक डिग्री अनिवार्य है। वहीं भूविज्ञान पद के लिए भूविज्ञान, पेट्रोलियम भूविज्ञान या जियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी, एमटेक या समकक्ष डिग्री मांगी गई है।

आयु सीमा की बात करें तो इंजीनियरिंग पदों के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) की 29 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग की 31 वर्ष निर्धारित की गई है। भूविज्ञान पदों के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग की अधिकतम आयु 27 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) की 30 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग की 32 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति स्नातक प्रशिक्षु (E1 स्तर) पद पर की जाएगी। इस पद के लिए वेतनमान 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।

YuvaSahakar Desk