Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 24 जून से आवेदन शुरू

हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू होगी और 30 जून 2026 तक चलेगी

Published: 12:01pm, 23 Jun 2026

हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-डी भर्ती का नोटिस जारी करने के बाद अब विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत ग्रुप-सी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने आवेदन से संबंधित पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू होगी और 30 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए केवल छह दिन का समय मिलेगा। आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 1 जुलाई से 2 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने CET Group-C 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की हो। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए CET में न्यूनतम 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को CET मेरिट के आधार पर बुलाया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

YuvaSahakar Desk