Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

NIACL Apprentice Recruitment 2026: 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है

Published: 10:29am, 30 Jun 2026

सरकारी क्षेत्र की प्रमुख बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें बीमा क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

भर्ती के तहत महाराष्ट्र में सर्वाधिक 138 पद, तमिलनाडु में 46, दिल्ली में 37, गुजरात में 35 और केरल में 30 पद निर्धारित किए गए हैं। देशभर में कुल 550 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जो 1 जनवरी 2022 से 1 जून 2026 के बीच प्राप्त की गई हो। जिन उम्मीदवारों ने पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण लिया है या स्नातक के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव हासिल कर लिया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा अन्य आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद BFSI SSC की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, सक्रिय ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा स्नातक डिग्री या प्रोविजनल प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

YuvaSahakar Desk