Trending News

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यूपी में 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर, हरदोई-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यूपी में 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर, हरदोई-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले

NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई किताबें

NCERT के अनुसार, कक्षा 9 की गणित की नई पाठ्यपुस्तक ‘Ganita Manjari – Part 2’ की बिक्री 21 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है

Published: 12:21pm, 22 Sep 2026

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 की दो नई पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता की घोषणा की है। इनमें गणित और सामाजिक विज्ञान की नई किताबें शामिल हैं। विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और स्कूल इन पुस्तकों को NCERT के बिक्री केंद्रों, आधिकारिक वेबसाइट और Amazon के माध्यम से खरीद सकेंगे।

NCERT के अनुसार, कक्षा 9 की गणित की नई पाठ्यपुस्तक ‘Ganita Manjari – Part 2’ की बिक्री 21 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। वहीं कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘Understanding Society: India & Beyond – Part 2’ 30 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगी।

NCERT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि नई पाठ्यपुस्तकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा–स्कूल शिक्षा (NCF-SE) 2023 के अनुरूप तैयार किया गया है। इन पुस्तकों का उद्देश्य छात्रों की बदलती शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति को लागू करना है।

परिषद ने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूलों से इन पाठ्यपुस्तकों को NCERT के अधिकृत बिक्री माध्यमों से खरीदने की अपील की है। इससे पहले NCERT अपने आधिकारिक पोर्टल पर भाषा सीखने से संबंधित थर्ड (R3) संसाधन भी जारी कर चुका है।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की स्थापना वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। यह एक स्वायत्त संगठन है, जो स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को नीतियों और कार्यक्रमों से संबंधित सलाह और सहायता प्रदान करता है। NCERT शोध, पाठ्यक्रम विकास, प्रशिक्षण, प्रकाशन और शैक्षणिक संसाधनों के प्रसार के साथ-साथ स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में भी भूमिका निभाता है।

YuvaSahakar Desk