Trending News

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यूपी में 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर, हरदोई-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यूपी में 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर, हरदोई-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, 30 सितंबर से आवेदन

खास बात यह है कि TGC-144 भर्ती के लिए उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा

Published: 15:18pm, 22 Sep 2026

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे इंजीनियरिंग छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी ने 144वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-144), जुलाई 2027 बैच के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन के पात्र होंगे।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से अधिक और 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना निर्धारित कटऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट से संबंधित नियम आधिकारिक अधिसूचना में दिए जाएंगे।

खास बात यह है कि TGC-144 भर्ती के लिए उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थी बिना किसी एप्लीकेशन फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर Apply Online सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को उसका प्रिंटआउट या कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी चाहिए।

TGC-144 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनकी इंजीनियरिंग योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। SSB प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद SSB प्रदर्शन, मेडिकल फिटनेस और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और शैक्षणिक योग्यता, इंजीनियरिंग ब्रांच, आयु सीमा तथा अन्य पात्रता शर्तों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।

YuvaSahakar Desk