Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

NCDC ने तेलंगाना की 10 सहकारी समितियों को क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया

समारोह ने तेलंगाना में सतत विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने में सहकारी संस्थाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया

Published: 11:17am, 03 Mar 2026

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने वर्ष 2025 के लिए सहकारी उत्कृष्टता और मेरिट के क्षेत्रीय पुरस्कार तेलंगाना की दस उत्कृष्ट प्राथमिक सहकारी समितियों को प्रदान किए। इन पुरस्कारों के माध्यम से जमीनी स्तर पर सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता दी गई।

पुरस्कार प्राप्त समितियां विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं, जिनमें प्राथमिक कृषि साख समितियां, महिला सहकारी समितियां, किसान उत्पादक संगठन, हथकरघा सहकारी समितियां तथा सहकारिता मंत्रालय की पहलों को प्रभावी रूप से लागू करने वाली संस्थाएं शामिल हैं। इनका चयन सुशासन में नवाचार, वित्तीय अनुशासन, सदस्य सहभागिता और समावेशी विकास मॉडल के आधार पर किया गया, जिनसे ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिली है।

पुरस्कार के सुरेंद्र मोहन, एपीसी एवं सचिव, कृषि एवं सहकारिता, तेलंगाना सरकार द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर तेलंगाना राज्य सहकारी एपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक सहित सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह ने तेलंगाना में सतत विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने में सहकारी संस्थाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया।

YuvaSahakar Desk