Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

भारत नवनीत कौर की हैट्रिक से वेल्स को हरा सेमीफाइनल में

भारत की रक्षापंक्ति को इटली के खिलाफ सेमीफाइनल में मुस्तैदी दिखानी होगी

तेज तर्रार अनुभवी स्ट्राइकर नवनीत कौर की शानदार हैट्रिक और कप्तान आक्रामक मिडफील्डर सलीमा टेटे के ऑलराउंड खेल  की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को  हैदराबाद में एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स, 2026हैदराबाद, तेलंगाना में बुधवार रात 4-1 से हरा कर दो जीत एक और एक ड्रॉ के साथ कुल सात अंकों के साथ पूल बी में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में स्थान पा लिया। नवनीत दूसरे और तीसरे  क्वॉर्टर में पेनल्टी कॉर्नर और चौथे व आखिरी क्वॉर्टर में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर अपनी हैट्रिक पूरी जबकि साक्षी राणा ने पहले क्वॉर्टर में झन्नाटेदार रिवर्स हिट से एक गोल  किया।भारत को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले और इसमें नवनीत कौर ने चतुराई से दो गोल में बदलने के साथ आखिरी क्वॉर्टर में मिले इकलौते पेनल्टी स्ट्रोक को भी गोल में बदला। पराजित वेल्स के लिए इकलौता गोल बेटसन थॉमस ने भारत की फुलबैक उदिता दुहान की ढील का लाभ उठाकर तीसरे क्वॉर्टर में दागा। भारत अब फाइनल में स्थान बनाने के लिए पूल ए में दूसरे स्थान पर रही इटली से भिड़ेगा। भारत भले ही वेल्स से आसानी से जीता लेकिन इटली पर सेमीफाइनल में जीत के लिए भारत की रक्षापंक्ति खास तौर पर उसकी फुलबैक उदिता दुहान को वेल्स के खिलाफ तीसरे क्वॉर्टर में की सी बचकानी गलतियों से बचना पूरी मुस्तैदी दिखानी होगी।

भारत के लिए अग्रिम पंक्ति में नवनीत कौर और साक्षी राणा जैसी स्ट्राइकरों के लिए कप्तान सलीमा टेटे और नेहा गोयल जैसी आक्रामक सेंटर हाफ ने बराबर आगे गेंद बढ़ा कर हमले बोलने में मदद की। भारत के पहले क्वॉर्टर से बनाए दबाव के सामने वेल्स का किला बिखरते देर नहीं लगी। कप्तान सलीमा टेटे मैच के सातवें मिनट दाएं से गेंद को लेकर डी में पहुंची और वहां उनके तेज शॉट को वेल्स की गोलरक्षक फियोन हॉरेल ने पैड से लगकर लौटती गेंद को डी के भीतर पहुंची साक्षी राणा ने रिवर्स हिट से गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। उदिता दुहान को पहले क्वॉर्टर में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत की बढ़त को दुगुनी करने का मौका मिला लेकिन उनके तेज शॉट को गोल रेखा पर रोक लिया गया।

नवनीत कौर, ललरेमिसयामी और साक्षी राणा ने गजब की  फुर्ती से जवाबी हमले बोले लेकिन वेल्स की गोलरक्षक फियोन हॉरेल ने मुस्तैदी दिखा कर उनके हमलों को नाकाम कर दिया। मनीषा चौहान ने पेनल्टी कॉर्नर पर मैच  के 27 वें मिनट में तेज शॉट जमाया लेकिन उनका शॉट बहुत करीब से लक्ष्य चूक गया।  नवनीत कौर ने दो मिनट बाद मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर पर चतुराई से तेज शॉट जमा गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी और हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। नेहा तीसरे क्वॉर्टर में गेंद को लेकर डी में पहुंची और दमदार रिवर्स हिट जमाई लेकिन वेल्स की गोलरक्षक हॉरेल ने अच्छा पूर्वानुमान लगाते हुए इसे रोक कर बेकार कर दिया। साक्षी राणा ने तेज फर्राटा लगा मैच के 34 वें मिनट पेनल्टी कॉर्नर दिलाया और इस पर भी नवनीत कौर ने तेज जमीमी शॉट जमा गोल में बदल कर मैच का अपना दूसरा गोल भारत की बढ़त 3-0 कर दी। वेल्स की स्ट्राइकर बेटसन थॉमस तीसरे क्वॉर्टर के नौवें मिनट में दाएं से तेजी से गृंद को लेकर भारत की डी में पहुंची लेकिन वहां उदिता दुहान को छका तिरछे शॉट से गोल स्कोर 1-3 कर दिया।

वेल्स ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में पूरी ताकत गोल करने में झोंक दी और इसी प्रयास में मैच के 50 वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया उनकी कप्तान एलिजाबेथ बिंगहम ने गेंद को गोल के उपर से बाहर मार गोल करने का मौका गंवा दिया। कप्तान सलीमा टेटे को वेल्स की खिलाड़ी द्वारा अपनी डी के भीतर खतरनाक  ढंग से रोकने पर खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले मिले पेनल्टी स्ट्रोक को नवनीत कौर ने गोल में बदल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को आसान जीत दिला कर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

YuvaSahakar Desk