Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

MP Patwari Recruitment 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक और मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है

Published: 09:40am, 06 Aug 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने विशेष भर्ती अभियान के तहत पटवारी के 200 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती समूह-2, उप-समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राजस्व विभाग में की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस विशेष भर्ती अभियान के तहत कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें श्रवण बाधित (EH) श्रेणी के लिए 94 पद, लोकोमोटर विकलांगता (LD) श्रेणी के लिए 45 पद तथा बहुविकलांगता, ऑटिज्म एवं बौद्धिक दिव्यांगता (MD) श्रेणी के लिए 61 पद निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक और मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता से संबंधित वैध CPCT स्कोर कार्ड भी आवश्यक है। हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास आवेदन के समय CPCT स्कोर कार्ड नहीं है, उन्हें भी आवेदन का अवसर मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद तीन वर्ष के भीतर CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। उम्मीदवार के पास संबंधित श्रेणी का वैध दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र तथा मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में लाइव पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह आयु सीमा मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी दिव्यांग उम्मीदवारों पर लागू होगी और किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।

आवेदन शुल्क अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। लंबित सीधी भर्ती वाली रिक्तियों के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा MP Online कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये तथा पंजीकृत नागरिक लॉगिन से आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क देना होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Group-2 Sub Group-4 Patwari Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नई प्रोफाइल बनाकर या लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए।

यह भर्ती विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे स्नातक पास अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में पटवारी बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

YuvaSahakar Desk