Trending News

सहकारिता मंत्रालय ने त्रिभुवनदास पटेल के योगदान को किया नमन बिहार के 24 जिलों के 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग एशियन पैरा गैम्स में सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता IAS अधिकारी सुहास ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा-बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में छत्तीसगढ़ स्थित 'सिरपुर सांस्कृतिक शामिल दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए DMRC आज से मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगी सहकारिता मंत्रालय ने त्रिभुवनदास पटेल के योगदान को किया नमन बिहार के 24 जिलों के 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग एशियन पैरा गैम्स में सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता IAS अधिकारी सुहास ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा-बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में छत्तीसगढ़ स्थित 'सिरपुर सांस्कृतिक शामिल दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए DMRC आज से मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगी

27,600 एकड़ में आधुनिक कृषि तकनीकों को मिलेगा बढ़ावा

बिहार सरकार कृषि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि के लिए जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम का विस्तार कर रही है

Published: 10:54am, 22 Oct 2026

बिहार सरकार कृषि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि के लिए जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम का विस्तार कर रही है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार यह कार्यक्रम राज्य के 24 जिलों के 1,200 गांवों में लागू किया जाएगा। इसके तहत करीब 27,600 एकड़ क्षेत्र में जलवायु अनुकूल और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 14.06 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ खेत स्तर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण और उन्नत खेती के तरीकों से परिचित कराया जाएगा।

रबी मौसम में 18,000 एकड़ क्षेत्र में जीरो टिलेज तकनीक से गेहूं, चना और मसूर की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा रेज्ड बेड तकनीक के माध्यम से मक्का, सरसों, अलसी, मसाले और सब्जियों की खेती कराई जाएगी।

गरमा मौसम में 9,600 एकड़ क्षेत्र में मक्का, मूंग, उड़द, मोटे अनाज, सूरजमुखी, तिल, हरी खाद के लिए ढैंचा और सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। चयनित गांवों में कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत 18,000 किसानों को खेतों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 3,600 किसानों को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकों और सफल कृषि मॉडलों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बदलती जलवायु परिस्थितियों में खेती को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और जोखिम मुक्त बनाना है।

Jitendra