Trending News

Zomato-Swiggy को टक्कर देने उतरेगी फ्लिपकार्ट, ‘Eat-in by Minutes’ नाम से शुरू हो सकती है सर्विस, कम कमीशन से ग्राहकों को सस्ता खाना मिलने की उम्मीद, अक्टूबर 2026 के आखिर तक लॉन्चिंग की तैयारी सहकारी बीज क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए BBSSL को किसानों का आधार प्रमाणीकरण करने की मिली अनुमति NAFCUB निदेशक सुनील देओरा निर्विरोध मराठवाड़ा अर्बन बैंक्स कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित जम्मू-कश्मीर: उधमपुर बस हादसे में दो लोगों की मौत, 14 घायल भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हुआ एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर Zomato-Swiggy को टक्कर देने उतरेगी फ्लिपकार्ट, ‘Eat-in by Minutes’ नाम से शुरू हो सकती है सर्विस, कम कमीशन से ग्राहकों को सस्ता खाना मिलने की उम्मीद, अक्टूबर 2026 के आखिर तक लॉन्चिंग की तैयारी सहकारी बीज क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए BBSSL को किसानों का आधार प्रमाणीकरण करने की मिली अनुमति NAFCUB निदेशक सुनील देओरा निर्विरोध मराठवाड़ा अर्बन बैंक्स कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित जम्मू-कश्मीर: उधमपुर बस हादसे में दो लोगों की मौत, 14 घायल भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हुआ एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर

BHEL में आर्टिसन के 660 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन

आर्टिसन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है

Published: 08:00am, 22 Oct 2026

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने आर्टिसन के 660 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फाउंड्रीमैन सहित विभिन्न ट्रेडों में नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 660 पदों पर भर्ती होगी। इनमें फिटर के 278, वेल्डर के 104, टर्नर के 52, मशीनिस्ट के 101, इलेक्ट्रीशियन के 90, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 23 और फाउंड्रीमैन के 12 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आर्टिसन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित ट्रेड की पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,072 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित लिंक खोलने के बाद नए उम्मीदवारों को ‘New? Register Here’ विकल्प के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी। आवश्यक विवरण दर्ज करने और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी और पंजीकरण संबंधी विवरण सुरक्षित रखना जरूरी है।

इस दिन होगी परीक्षा

BHEL आर्टिसन भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 दिसंबर 2026 को आयोजित किए जाने की प्रस्तावित तिथि दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से करनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

YuvaSahakar Desk