Trending News

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से हो जाएगा लागू फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से हो जाएगा लागू फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें, 25 नए मेडिकल कॉलेजों को भी मंजूरी

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे NEET-UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS सीटों का नया आंकड़ा जारी किया है। इसके तहत देशभर में 9,911 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश में MBBS की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है।

Healthcare India


Published: 13:50pm, 15 Jul 2026

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे NEET-UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS सीटों का नया आंकड़ा जारी किया है। इसके तहत देशभर में 9,911 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश में MBBS की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है।

नई सीटों के साथ 25 नए मेडिकल कॉलेजों को भी मंजूरी मिली है। इससे मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और आने वाले वर्षों में डॉक्टरों की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। NMC के अनुसार अब देश के 823 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई होगी। इनमें 441 सरकारी और 382 निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

इस बार बढ़ाई गई 9,911 सीटों में 2,111 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 7,800 सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में जोड़ी गई हैं। कुल नई सीटों में से 2,400 सीटें नए मेडिकल कॉलेजों की हैं। इनमें सात नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 400 सीटें और 18 नए निजी मेडिकल कॉलेजों में 2,000 सीटें शामिल हैं। बाकी सीटें पहले से संचालित मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश क्षमता बढ़ाकर जोड़ी गई हैं।

राज्यवार आंकड़ों में कर्नाटक को सबसे अधिक लाभ मिला है। यहां 1,300 MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं। तमिलनाडु में 950 सीटों का इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कोई नई सीट नहीं बढ़ी, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों में 800 सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में कुल 14,000 सीटों पर दाखिला होने की संभावना है। उत्तराखंड में 150 सीटें बढ़ी हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में केवल एक सीट का इजाफा हुआ है।

NMC ने स्पष्ट किया है कि यह सीट मैट्रिक्स मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड की मंजूरी पर आधारित है। अपील समिति या किसी सक्षम प्राधिकरण के नए निर्णय के बाद इसमें बदलाव संभव है। सभी कॉलेजों को केवल स्वीकृत सीटों पर ही प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं

Jitendra

Recent Post