Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

उत्तराखंड में छात्रों के लिए बड़ी पहल, घर बैठे मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

इस योजना के तहत सिविल सर्विसेज, डिफेंस सर्विसेज, बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी

Published: 15:42pm, 13 Aug 2026

उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को महंगी कोचिंग फीस के बोझ से राहत देते हुए प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराना है। योजना का औपचारिक शुभारंभ जल्द होने की उम्मीद है।

योजना शुरू होने के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों के साथ-साथ सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी। छात्र घर बैठे अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के जरिए विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

इस योजना के तहत सिविल सर्विसेज, डिफेंस सर्विसेज, बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT), मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT), ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE), नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) और CSIR-NET जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं को भी योजना में शामिल किया गया है।

सरकार की इस पहल का खास फायदा उत्तराखंड के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को मिलने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए अच्छे कोचिंग संस्थानों तक पहुंच बनाना मुश्किल होता है और निजी कोचिंग की महंगी फीस भी कई छात्रों के लिए चुनौती बनती है।

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग के जरिए सरकार का लक्ष्य राज्य के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर और समान अवसर उपलब्ध कराना है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी घर बैठे अपनी तैयारी को मजबूत कर सकेंगे।

YuvaSahakar Desk