Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

IPL 2026: फिट हुए मिचेल स्टार्क की दिल्ली के लिए मई में खेलने की उम्मीद

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट से उबरने के बाद आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्टार्क के 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरने की संभावना है।

Published: 17:34pm, 23 Apr 2026

नई दिल्ली, 23 अप्रैल, 2026: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के धुरंधर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कंधे और कोहनी की परेशानी से उबरने के बाद आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने जाने की इजाजत मिल गई है। स्टार्क के अगले महीने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद है।

36 बरस के मिचेल स्टार्क ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच जनवरी के आखिर में बीबीएल के लिए सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलकर उसे फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। बदकिस्मती से बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मैच में वह एक कैच लपकने की कोशिश में अपने बाएं कंधे के बल बुरी तरह गिर गए थे और तब उनकी कोहनी में बड़ी चोट आई थी।

फरवरी में ब्रेक के बाद जब स्टार्क दोबारा गेंदबाजी करने लौटे तो उन्होंने अपनी कोहनी में कुछ सूजन महसूस की थी और इससे ही उनके आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने आने में देरी हो गई थी। स्टार्क के साथ नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का पूरी तरह फिट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए भी अच्छी खबर है।

ऐसा माना जा रहा है कि स्टार्क ने करीब एक हफ्ते सिडनी में गेंदबाजी की और किसी तरह का दर्द नहीं महसूस किया। स्टार्क शुक्रवार को भारत के लिए उड़ान पकड़ सकते हैं। स्टार्क को भारत पहुँचकर खुद को यहाँ के माहौल में ढालने और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में मैच खेलने के लिए करीब एक हफ्ते की जरूरत होगी।

मिचेल स्टार्क इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट की एशेज टेस्ट सीरीज में 31 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। उनकी इस घातक गेंदबाजी का इंतजार अब दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक आईपीएल के इस रोमांचक सत्र में बेसब्री से कर रहे हैं। अनुभवी स्टार्क की मौजूदगी दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण को नई मजबूती प्रदान करेगी।

YuvaSahakar Desk