Trending News

पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी

महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दिल्ली और गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भारत टैक्सी की शुरुआत सहकारिता से रोजगार और रोजगार से समृद्धि के नए मॉडल को मजबूत करेगी

Published: 16:13pm, 24 Jul 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया गया। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, सहकारी क्षेत्र के प्रतिनिधि, अधिकारी तथा भारत टैक्सी से जुड़े सारथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि महाराष्ट्र में भारत टैक्सी की शुरुआत सहकारिता क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सहकारिता की मजबूत परंपरा वाला राज्य है, जहां देश की लगभग ढाई लाख सहकारी संस्थाएं कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए 152 से अधिक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनमें नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति, दो लाख नई बहुउद्देशीय सहकारी समितियों की स्थापना और PACS के आधुनिकीकरण जैसे कदम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से PACS का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है और उन्हें विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही भारतीय बीज सहकारी समिति (BBSSL), नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) और नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) जैसी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को बेहतर बाजार और निर्यात के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दिल्ली और गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भारत टैक्सी की शुरुआत सहकारिता से रोजगार और रोजगार से समृद्धि के नए मॉडल को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं में सर्ज प्राइसिंग, छिपे शुल्क और अधिक कमीशन जैसी समस्याओं का समाधान भारत टैक्सी के सहकारी मॉडल से होगा। इस व्यवस्था में टैक्सी चालक केवल ड्राइवर नहीं बल्कि सहकारी संस्था के सदस्य, मालिक और लाभ के भागीदार होंगे।

उन्होंने बताया कि भारत टैक्सी सेवा में सर्ज प्राइसिंग और छिपे हुए शुल्क नहीं होंगे तथा निर्धारित सेवा शुल्क के आधार पर संचालन किया जाएगा। महिला यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शी किराया, गुणवत्तापूर्ण सेवा और जवाबदेही इस मॉडल की प्रमुख विशेषताएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वर्गीय दि. बा. पाटील सहकारी वाहतूक संघ के साथ हुए समझौते के तहत नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास रहने वाले लगभग तीन से चार हजार स्थानीय युवाओं को ऋण सुविधा के माध्यम से टैक्सी उपलब्ध कराने और उन्हें भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान भारत टैक्सी से जुड़े सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र और सेवा किट भी वितरित किए गए। भारत टैक्सी का उद्देश्य चालक-केंद्रित सहकारी परिवहन व्यवस्था विकसित करना, उनकी आय में स्थिरता लाना, यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना तथा संस्था के लाभ को उसके सदस्यों के साथ साझा करना है। आने वाले समय में सहकारी संस्थाओं, परिवहन संगठनों और स्थानीय निकायों के सहयोग से इस सेवा का विस्तार पूरे महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post