Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

अंडर 18 पुरुष हॉकी एशिया कप में भारत के कप्तान बने केतन कुशवाहा 

जापान के काकामिगहारा में 29 मई से 6 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। इस 18 सदस्यीय युवा टीम की कमान तेज तर्रार स्ट्राइकर केतन कुशवाहा को सौंपी गई है। कोच सरदार सिंह और रजनीश मिश्रा की देखरेख में भोपाल शिविर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद चुनी गई यह टीम कजाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलकर अभियान की शुरुआत करेगी।

Published: 17:40pm, 22 May 2026

नई दिल्ली, 22 मई, 2026: तेज तर्रार नौजवान स्ट्राइकर केतन कुशवाहा जापान में होने वाले आगामी अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप काकामिगहारा, 2026 में भारत की अंडर-18 हॉकी टीम के कप्तान होंगे। अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप काकामिगहारा, जापान में 29 मई से 6 जून तक होगा। भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम का चयन कोच सरदार सिंह और रजनीश मिश्रा ने भोपाल में लगाए गए हॉकी शिविर के बाद किया। भारत अंडर-18 ने अंडर-18 एशिया कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया-18 के खिलाफ चार मैचों की हॉकी सीरीज खेली, जिसमें उसने एक मैच जीता, एक हारा और दो ड्रॉ रहे।

भारत को अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप में नॉकआउट से पहले ग्रुप चरण में एशिया की शीर्ष टीमों से जूझना पड़ेगा। अंडर-18 एशिया कप में भारत अभियान का आगाज पहले दिन 29 मई को कजाकिस्तान के खिलाफ करेगा और 31 मई को मेजबान जापान से भिड़ेगा और 1 जून को उसका सामना दक्षिण कोरिया से और अंतिम पूल मैच में 3 जून को चीनी ताइपे से भिड़ेगा। दोनों पूल की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुँचेंगी। सेमीफाइनल मैच 5 जून को खेले जाएंगे। फाइनल और स्थान निर्धारण मैच 6 जून को खेले जाएंगे।

चुनी टीम रणनीतिक संतुलन देती है : सरदार सिंह

भारत अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम के कोच सरदार सिंह ने अंडर-18 एशिया कप के लिए चुनी टीम की बाबत कहा, ‘चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी थी पर हमने भारत की ऐसी अंडर-18 टीम चुनी है जो कि हमें रणनीतिक संतुलन देती है। भोपाल में हमारी ट्रेनिंग और ऑस्ट्रेलिया-18 जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ मैचों से हमारी टीम के लड़कों को मैच की रफ्तार और अंतरराष्ट्रीय दबाव को समझने में मदद मिली। हमने बीते कुछ हफ्ते रणनीतिक अनुशासन, पेनल्टी कॉर्नर अभ्यास और स्ट्रक्चर पर काबिज रह हॉकी खेलने पर बिताए। हमारे लड़कों के हौसले बुलंद हैं। अंडर-18 एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हमारा मकसद साफ है और हम अपनी रणनीति को कारगर ढंग से अमली जामा पहनाना चाहते हैं। हम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर अंडर-18 एशिया कप ट्रॉफी जीतकर स्वदेश लौटना चाहते हैं।’

भारत अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम:

गोलरक्षक : सावन कुमार, आयुष रजक

रक्षापंक्ति : अंश बहुत्रा, अरमान सोरेंग, आशीष तानी पूर्ति, अर्शदीप सिंह, अवी मानिकपुरी, रोमित पाल

मध्यपंक्ति : राहुल यादव, प्रेमचंद सोय, वरींदर सिंह, करण गौतम, सिद्धार्थ बेन

अग्रिम पंक्ति : केतन कुशवाहा (कप्तान), आकाश दीप, गाजी खान, शाहरुख अली, प्रहलाद राजभर

भारत के मैच:
29 मई, 2026 : भारत बनाम कजाकिस्तान, सुबह साढ़े नौ बजे से।
31 मई, 2026: भारत बनाम जापान, दोपहर डेढ़ बजे से।
1 जून, 2026 : भारत बनाम दक्षिण कोरिया, दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से।
3 जून, 2026: भारत बनाम चीनी ताइपे, दोपहर डेढ़ बजे से।
5 जून, 2026 : दोनों सेमीफाइनल।
6 जून, 2026 : फाइनल

YuvaSahakar Desk