Trending News

तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन सहकारिता मंत्रालय ने त्रिभुवनदास पटेल के योगदान को किया नमन बिहार के 24 जिलों के 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग एशियन पैरा गैम्स में सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता IAS अधिकारी सुहास ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा-बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में छत्तीसगढ़ स्थित 'सिरपुर सांस्कृतिक' शामिल दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए DMRC आज से मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगी तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन सहकारिता मंत्रालय ने त्रिभुवनदास पटेल के योगदान को किया नमन बिहार के 24 जिलों के 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग एशियन पैरा गैम्स में सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता IAS अधिकारी सुहास ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा-बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में छत्तीसगढ़ स्थित 'सिरपुर सांस्कृतिक' शामिल दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए DMRC आज से मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगी

वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या तक पहुंचेगा काशी तमिल संगमम 5.0

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन करेगा। इस वर्ष की थीम “Thirukkural Payilvom – Thirukkural Abhyas Karen” रखी गई है

Published: 16:18pm, 22 Oct 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन करेगा। इस वर्ष की थीम “Thirukkural Payilvom – Thirukkural Abhyas Karen” रखी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 22 अक्टूबर को इसके पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करना तथा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को बढ़ावा देना है। इस बार लगभग 1,400 प्रतिभागी सात समूहों में शामिल होंगे। प्रत्येक समूह में करीब 200 लोग होंगे और उनका आठ दिवसीय कार्यक्रम वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को कवर करेगा।

प्रतिभागियों में विद्यार्थी, शिक्षक, लेखक, मीडिया प्रोफेशनल, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के प्रतिनिधि, प्रोफेशनल, कारीगर, महिलाएं और आध्यात्मिक नेतृत्व से जुड़े लोग शामिल होंगे। पंजीकरण 22 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 है।

KTS 5.0 के तहत देश के 1,000 उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए विशेष सहभागिता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य तिरुक्कुरल के नैतिक और सार्वभौमिक मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाना है।

तमिलनाडु के तिरुक्कुरल विशेषज्ञ वाराणसी के स्कूलों और कॉलेजों का दौरा करेंगे। यहां ओरिएंटेशन, संवाद और क्विज जैसी गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम में IIT Madras, BHU, Central Institute of Classical Tamil और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार सहयोग करेंगे।

Jitendra