Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

कर्नाटक वन विभाग में 774 फॉरेस्ट ऑब्जर्वर पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

कर्नाटक वन विभाग ने फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (ग्रुप-डी) के 774 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

Published: 09:00am, 22 Jul 2026

कर्नाटक वन विभाग ने मुख्य वन संरक्षक एवं चयन प्राधिकरण के तहत फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (ग्रुप-डी) के 774 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aranya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं (एसएसएलसी) के अंकों की मेरिट, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक सहनशक्ति एवं दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सीबीएसई, आईसीएसई, एनआईओएस तथा अन्य राज्य बोर्डों की 10वीं भी मान्य होगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक परीक्षा परिणाम घोषित होना आवश्यक है।

सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, 2A, 2B, 3A और 3B वर्ग के लिए 32 वर्ष, जबकि एससी, एसटी एवं श्रेणी-1 के लिए 33 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

चयनित उम्मीदवारों को ₹29,600 से ₹52,800 के वेतनमान का लाभ मिलेगा। कुल 774 रिक्तियां राज्य के विभिन्न वन सर्किलों में भरी जाएंगी, जिनमें चामराजनगर, मैसूर, बेंगलुरु और बेल्लारी प्रमुख हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी जाती है।

Jitendra