करण गौतम (तीसरे, नौवें, 19वें मिनट) की हैट्रिक और राहुल यादव (तीसरे मिनट), प्रहलाद राजभर (दसवें मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा (11 वें मिनट) और रोमित पाल (11 वें मिनट) के एक एक गोल से भारतीय सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एफआईएच यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप में मस्कट में इलीट पूल मैच में 7-4 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। पाकिस्तान की ओर से उस्मान मुहम्मद (दसवें और 16 वें मिनट) ने दो तथा असलम मुहम्मद फरहान (छठे मिनट) और अदील (आठवें मिनट) ने एक एक गोल किया।
केतन के चार गोल से भारत ओमान से 14-0 से जीता
भारत ने इससे पहले दिन में एक अन्य मैच में कप्तान केतन कुशवाहा (छठे,11 वें, 15 वें और 20 वें मिनट) के हैट्रिक सहित चार तथा आशीष तानी पूर्ति (पहले, 16 वें, 19 वें मिनट) की हैट्रिक, राहु़ल यादव (दूसरे व 12 वें मिनट) के दो तथा शाहरुख अली (तीसरे व 13 वें मिनट) के दो दो तथा प्रहलाद राजभर (9 वें मिनट), करण गौतम (15 वें मिनट) व रोमित पाल (18 वें मिनट) के एक गोल से भारत सब जोनियर पुरुष टीम ने मेजबान ओमान पर 14-0 से जीत दर्ज की।
नौशीन के दो गोल से भारतीय सब जूनियर महिला टीम ने चीन को ड्रॉ पर रोका
चीन ने भारतीय सब जूनियर महिला हॉकी टीम को दो दो की बराबरी पर रोका। चेन जी ने चौथे मिनट में गोल कर चीन सब जूनियर महिला हॉकी टीम का खाता खोला। नौशीन नाज (16वें व 17वें मिनट) ने दो गोल से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने 2-1 की बढ़त ली लेकिन जियाशिन गुओ (19 वें मिनट) ने मैच के आखिर में गोल चीन की जूनियर महिला हॉकी टीम को दो दो की बराबरी दिला दी।


