Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

JoSAA सीट आवंटन- कंप्यूटर साइंस और AI ब्रांच की सबसे ज्यादा मांग

इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जा रही है

Published: 11:07am, 26 Jun 2026

जोसा काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड में आईआईटी पटना और एनआईटी पटना की लोकप्रिय इंजीनियरिंग शाखाओं में सीटों के लिए छात्रों की जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। पहले चरण के सीट आवंटन में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AIDS), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) की लगभग सभी सीटें भर गई हैं। एनआईटी पटना की कुल 1,023 सीटों में से 1,012 सीटों का आवंटन हो चुका है। कंप्यूटर साइंस की सभी 175 और एआई एंड डेटा साइंस की सभी 75 सीटें पहले ही राउंड में भर गईं।

वहीं, मैकेनिकल, सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और कुछ ड्यूल डिग्री कोर्स की सीटें अभी खाली हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड में बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पहले चरण में पसंदीदा ब्रांच नहीं मिल सकी।

इस वर्ष जोसा काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जा रही है। इसमें पांच सामान्य राउंड और एक अतिरिक्त राउंड शामिल है। अभ्यर्थी अपनी स्थिति के अनुसार फ्रीज,फ्लोट और स्लाइड विकल्प चुन सकते हैं। फ्रीज विकल्प चुनने पर सीट अंतिम मानी जाएगी, फ्लोट के जरिए बेहतर संस्थान की संभावना बनी रहेगी, जबकि स्लाइड विकल्प से उसी संस्थान में बेहतर ब्रांच पाने का अवसर मिलेगा।

देशभर में इस वर्ष तकनीकी संस्थानों में 4,470 नई सीटें जोड़ी गई हैं। अब 23 आईआईटी में 18,951, 32 एनआईटी में 25,162, 26 आईआईआईटी में 11,518 और जीएफटीआई में 11,692 सीटों सहित कुल 67,323 सीटों पर प्रवेश होगा।

पहले राउंड के लिए अभ्यर्थियों को 26 जून तक फीस जमा और दस्तावेज अपलोड करने हैं। दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम 30 जून को जारी किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk