Trending News

विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार, भाजपा ने 206 सीटें जीती, 81 पर सिमटी TMC, असम में लगातार तीसरी बार BJP गठबंधन की जीत विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में अभिनेता विजय की TVK ने हासिल की जीत, DMK की करारी हार, अपनी सीट भी हारे एमके स्टालिन, केरल में UDF और पुदुचेरी में NDA की जीत विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार, भाजपा ने 206 सीटें जीती, 81 पर सिमटी TMC, असम में लगातार तीसरी बार BJP गठबंधन की जीत विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में अभिनेता विजय की TVK ने हासिल की जीत, DMK की करारी हार, अपनी सीट भी हारे एमके स्टालिन, केरल में UDF और पुदुचेरी में NDA की जीत

31 मई को अहमदाबाद में होगा IPL 2026 का फाइनल 

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के प्ले-ऑफ मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। क्वॉलिफायर 1 धर्मशाला में 26 मई को आयोजित होगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वॉलिफायर 2 की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ करेगा। इस सीजन का भव्य फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Published: 17:23pm, 06 May 2026

नई दिल्ली, 6 मई, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच आईपीएल 2026 का क्वॉलिफायर 1 धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। क्वॉलिफायर 1 की विजेता सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। यह घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव देवजीत साइकिया ने बुधवार को की।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले क्वॉलिफायर 1 में हारने वाली और एलिमिनेटर की विजेता टीम 29 मई को क्वॉलिफायर 2 में न्यू चंडीगढ़ के नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। क्वॉलिफायर 1 और क्वॉलिफायर 2 की विजेता टीमें 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में फाइनल में आमने-सामने होंगी।

YuvaSahakar Desk