Trending News

पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी

भारत की सब जूनियर पुरुष और महिला टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप के लिए किया क्वॉलिफाई

भारत की सब जूनियर पुरुष टीम ने पाक को यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में  भी हरा जीता स्वर्ण। भारतीय महिला टीम फाइनल में चीन से हारी।

Published: 20:47pm, 26 Jul 2026

रोमित पाल (पांचवें मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा (12 वें मिनट) और शाहरुख अली (13 वें मिनट) के एक एक गोल की बदौलत भारत की सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मस्कट में एफआईएच यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में भी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का 3-1से हरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम न सिर्फ एशियन चैंपियन बनी, बल्कि पहले एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया। भारत की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर यह लगातार तीसरी जीत है।

भारत की सब जूनियर हॉकी टीम ने पहले पाकिस्तान को 7-4 और फिर 7-3 से हरा कर इलीट पूल में शीर्ष पर रह फाइनल में स्थान बनाया था। पाकिस्तान की टीम भारत से फाइनल सहित लगातार तीन बार हारने के बावजूद उपविजेता रह कर एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया। भारत की सब जूनियर टीम को खिताब जीतने पर टीम के हर सदस्य को हॉकी इंडिया ने दो दो लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य का एक एक एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।

पूर्व हाकी ओलंपियन व कप्तान सरदार सिंह के मार्गदर्शन में भारत की सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने अजेय रह कर यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप जीती। भारत की सब जूनियर हॉकी टीम ने फाइनल मे स्ट्रक्चर पर काबिज रह कर तेज पासों से खेल पाकिस्तान को पस्त कर दिया। रोमित पाल ने पांचवें मिनट में पाकिस्तान के गोलरक्षक को गच्चा दे गोल कर भारत का फाइनल में खाता खोला। भारत की सब जूनियर टीम हाफ टाइम तक 1-0 से आगे थी। कप्तान केतन कुशवाहा ने सात मिनट बाद गोल कर भारत की सब जूनियर टीम को 2-0 और अगले ही मिनट में शाहरुख अली ने  गोल कर 3-0 से आगे कर दिया। पराजित पाकिस्तान की सब जूनियर टीम की ओर से इकलौता गोल मुहम्मद उस्मान ने 16 वें मिनट में दागा।

महिला टीम ने भी किया यूथ हॉकी 5 विश्व कप के लिए  क्वॉलिफाई

पूर्व ओलंपियन कोच रानी रामपाल के मार्गदर्शन में भारत की सब जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में  चीन से 2-4 से हार उपविजेता रहने के बावजूद एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया। चैंपियन चीन की सब जूनियर महिला टीम ने भी एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप के लिए भी क्वॉलिफाई किया। चैंपियन चीन की सब जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए फाइनल में तोंगतोंग लू (पहले मिनट), केजिन तंग (पांचवें मिनट), जियाशिन (छठे मिनट) व चेन जी ने एक एक गोल किया। पराजित भारत की महिला सब जूनियर महिला टीम के लिए नौशीन नाज (13 वें मिनट) व पुष्पा मांझी (20 वें मिनट) ने एक एक गोल किया।

भारतीय सब जूनियर महिला टीम ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 8-1से हराया था। भारत की सब जूनियर महिला टीम के लिए पुष्पा मांझी ने तीन, कप्तान दिया ने दो व संदीप कुमारी, श्रुति कुमारी व नौशीन नाज ने एक एक एक गोल किया। पराजित कजाकिस्तान के लिए इकलौता गोल अयानत माजिम ने दागा।

भारत की सब जूनियर महिला हॉकी को उपविजेता रह यूथ हॉकी 5 विश्व कप के लिए भी क्वॉलिफाई करने पर हॉकी इंडिया ने टीम की हर सदस्या को एक एक लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ की हर सदस्य को  50-50 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।

YuvaSahakar Team

Recent Post