Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया

SCO शिखर सम्मेलन में की गई पहलगाम आतंकी हमले की सामूहिक निंदा, PM मोदी-शी मुलाकात में ड्रेगन-हाथी की एकजुटता पर जोर

पिछले साल कजान में हमारी सफल बैठक के बाद भारत-चीन रिश्तों की नई शुरुआत हुई थी। आज फिर दुनिया बड़े बदलावों की ओर बढ़ रही है और हमें एशिया समेत पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

Published: 12:46pm, 01 Sep 2025

तियानजिन (चीन) में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में सोमवार को भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली। शिखर सम्मेलन के संयुक्त घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की एक सुर में निंदा की गई। इस निंदा के साथ ही पाकिस्तान की असलियत अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर हुई, क्योंकि बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल बाद चीन का दौरा किया और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि अब समय आ गया है जब “ड्रैगन और हाथी” को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि भारत और चीन न केवल दो प्राचीन सभ्यताएं हैं, बल्कि ग्लोबल साउथ की बड़ी ताकत भी हैं। बेहतर पड़ोसी बनकर दोनों देश एक-दूसरे की शक्ति बन सकते हैं। शी जिनपिंग ने आगे कहा, “पिछले साल कजान में हमारी सफल बैठक के बाद भारत-चीन रिश्तों की नई शुरुआत हुई थी। आज फिर दुनिया बड़े बदलावों की ओर बढ़ रही है और हमें एशिया समेत पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।”

पीएम मोदी ने क्या कहा?

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि भारत और चीन के रिश्तों को 75 साल पूरे हो गए हैं। सीमा विवाद के बाद दोनों देशों ने शांति का रास्ता चुना और समझौते तक पहुंचे। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो चुकी है और दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट्स भी शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस साझेदारी से 2.8 अरब लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

Diksha

Recent Post