Trending News

PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार  

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड में जून-जुलाई में आईसीसी टी20 महिला क्रिकेट विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद दुबई में श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 72 रन से हरा कर अपनी लय वापस ली है। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी जिस तरह खासतौर पर बल्ले से रंग में हैं, बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी जिस तरह अपने स्पिन के जाल में प्रतिद्वंद्वी को फांस कर विकेट चटका रही है, उसके मद्देनजर आईची-नगोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों में सीधे क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश पाने वाली मौजूदा चैंपियन भारत की महिला टीम टी20 क्रिकेट खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड में जून-जुलाई में आईसीसी टी20 महिला क्रिकेट विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद दुबई में श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 72 रन से हरा कर अपनी लय वापस ली है। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी जिस तरह खासतौर पर बल्ले से रंग में हैं, बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी जिस तरह अपने स्पिन के जाल में प्रतिद्वंद्वी को फांस कर विकेट चटका रही है, उसके मद्देनजर आईची-नगोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों में सीधे क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश पाने वाली मौजूदा चैंपियन भारत की महिला टीम टी20 क्रिकेट खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में अपना अभियान एथलेटिक पार्क आइची में क्वॉर्टर फाइनल में मेजबान जापान की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शुक्रवार को मैच खेल कर करेगी। श्रीलंका से 2024 में महिला एशिया कप के फाइनल में हारने के बाद भारत ने उससे लगातार सात टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं। चोट के कारण भारत की तीसरे नंबर शीर्ष क्रम की बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्ज और श्रीलंका की विषमी गुणरत्ने और नीलाशिखा सिल्वा एशियाई खेलों से बाहर हैं।

भारत की महिला क्रिकेट ने 2023 में  एशियाई खेलों के फाइनल में श्रीलंका फाइनल में हरा कर स्वर्ण पदक जीता और तब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हरा कर तीसरा स्थान पाया था, इससे पहले 2010 और 2014 पाकिस्तान की महिला टीमों एशियाई खेलो में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन तब अपने व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैलंडर के चलते भारत ने इसमें शिरकत नहीं की थी। भारतीय महिला टीम आईसीसी टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरी और एशियाई खेलों में शिरकत कर रही सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टीम है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार मेजबान जापान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, सदाबहार ऑलराउंडर  दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा  ऋचा घोष जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बाएं हाथ की  कहर बरपाने वाली स्पिनर श्रीचारिणी, लेग स्पिनर प्रेमा रावत, तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़ जैसी नौजवान प्रतिभासम्पन्न खिलाड़ियों की मिली जुली संतुलित टीम है।

स्मृति मंधाना टी20 महिला एशिया कप 2026 में शतक जड़ने के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान मिताली राज के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड को तोड़ कर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में कुल मिला कर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी स्मृति के नाम है। जापान की महिला टीम के लिए मजबूत भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रोकना तो दूर उसे वह यदि कड़ी टक्कर ही दे पाए तो उसके लिए यही बड़ी उपलब्धि होगा।

जापान के लिए भारत की सलामी जोड़ी शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना से पार पाना और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा  विकेट चटकाने वाली अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (154 टी 20 मैच, 182 विकेट) और टी 20 क्रिकेट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की नंबर 1 गेंदबाज बाएं हाथ की  स्पिनर श्रीचारिणी और महिला टी 20 एशिया कप में नई गेंद से कमाल दिखाने वाली तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा के सामने टिकना जापान की बैटर्स के लिए क्वॉर्टर फाइनल में बड़ी चुनौती साबित होगा। जापान की महिला टीम आईसीसी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट रैंकिंग में 39 वें नंबर पर है और वह एशियाई खेलों में तीसरी बार शिरकत करेगी। एशियाई खेलों में जापान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में इसमें तीसरा स्थान हासिल करना है। मई यंगिदा की अगुआई में खेलने उतरने वाली जापान की महिला टीम इस साल सात टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल कर चार जीते और तीन हारे हैं।

एशियाई खेल (महिला  क्रिकेट) : शुक्रवार को भारत बनाम जापान (भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे से)।

YuvaSahakar Team