Trending News

PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती

अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक से भारत ने अफगानिस्तान को दी बड़ी शिकस्त, टी20 सीरीज में 3-0 से किया सूपड़ा साफ

बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक की बदौलत भारत ने ‘मेजबान’ अफगानिस्तान को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में बृहस्पतिवार रात तीसरे और आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 127 रन से बड़ी शिकस्त देकर सीरीज 3-0 से जीत उसका सूपड़ा साफ कर दिया। 108 रन की पारी खेल  मैन ऑफ द’ मैच रहे अभिषेक शर्मा तीन मैचों की सीरीज में एक शतक और अर्द्बशतक जड़ सबसे ज्यादा कुल 229 रन बना मैन ऑफ द’ सीरीज भी रहे।

बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक की बदौलत भारत ने ‘मेजबान’ अफगानिस्तान को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में बृहस्पतिवार रात तीसरे और आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 127 रन से बड़ी शिकस्त देकर सीरीज 3-0 से जीत उसका सूपड़ा साफ कर दिया। 108 रन की पारी खेल  मैन ऑफ द’ मैच रहे अभिषेक शर्मा तीन मैचों की सीरीज में एक शतक और अर्द्बशतक जड़ सबसे ज्यादा कुल 229 रन बना मैन ऑफ द’ सीरीज भी रहे।

अभिषेक शर्मा ने अरुण जेटली स्टेडियम में बृहस्पतिवार को  अफगानिस्तान के खिलाफ मात्र 30 गेंद खेल कर 10 छक्कों और 9 चौकों की मदद से अपना तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया। अभिषेक का यह शतक किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक तो है ही किसी भी बल्लेबाज का आईसीसी की किसी भी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज  टी 20 अंतर्राष्ट्रीय शतक क्रिकेट है। अभिषेक का यह शतक साथ ही यह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है। टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक एस्तोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ मात्र 27 गेंद खेल कर जड़ा और उनके बाद तुर्किए के मुहम्मद फहद मात्र 29 गेंद खेल बल्गारिया के खिलाफ शतक दूसरे नंबर पर है। अभिषेक ने 99 रन के निजी स्कोर पर अफगानिस्तान के नौजवान तेज गेंदबाज अब्दुल्लाह अहमदजई की मिडल और ऑफ स्टंप पर गिरी शॉर्ट गेंद को स्कवॉयर लेग के उपर से पुल कर मात्र 30 गेंद खेल कर अपना 59 वां टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलते हुए भारत के लिए अपना तीसरा शतक जड़ा।

अभिषेक शर्मा (108 रन, 34 गेंद, 11 छक्के, 9 चौके) के तूफानी शतक और उनके सलामी जोड़ीदार संजू सैमसन  (50 रन, 35 गेंद, चार छक्के, 2 चौके) की सलामी जोड़ी की 9.5 ओवर में 142 रन की भागीदारी की बदौलत भारत ने  बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 221 रन का पहाड़ का सा स्कोर बनाया।  अभिषेक ने अपनी पारी में 100 रन 11 चौकों और नौ चौकों की मदद से पूरे किए।  अभिषेक शर्मा ने अपना अर्द्धशतक 16 गेंद खेल कर 5 छक्कों और  5 चौकों की मदद से पूरा किया था। भारत के तीन बल्लेबाज – तिलक वर्मा (2 रन, 5 गेंद), शिवम दुबे (14 रन, 10 गेंद, एक छ्क्का, एक चौका) और कप्तान श्रेयस अय्यर ( 29 रन, 20 गेंद, दो छक्के)रनआउट हुए जबकि अभिषेक शर्मा का बेशकीमती विकेट अफगानिस्तान के दुनिया के चतुर लेग स्पिनर राशिद खान (1/43) ने लिया। तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई (2/27) अफगानिस्तान के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जबकि एक विकेट तेज गेंबाज अब्दुल्लाह अहमदजई (1/38)ने चटकाया

जवाब में सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी (3/25), तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (1/16 ) व यश ठाकुर (1।17 ) के रूप भारत के तेज गेंदबाजों की त्रिमूर्ति और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ( 2/9 ) व लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (3/26) की स्पिन जोड़ी ने पांच- पांच विकेट  आपस में बांट कर अफगानिस्तान को 14.1 ओवर में मात्र 94 रन पर ढेर कर भारत को बड़ी जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान  (25 रन,16 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ने सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ अपने सलामी जोड़ीदार विकेटकीपर रहमानउल्लाह जादरान (15 रन, 11 गेंद, 3 चौके) के साथ पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़ पारी की सबसे बड़ी भागीदारी की। भारत के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने पहले और पारी के चौथे ओवर में दूसरी गेंद पर रहमानउल्लाह जादरान को बोल्ड करने के बाद पांचवीं गेंद पर सादिक उल्लाह अटल(1 रन, तीन गेंद) को स्लॉग स्वीप के ललचा कर अभिषेक के हाथों डीप मिडविकेट पर कैच करा उसका स्कोर दो विकेट पर 31 क्या किया इसके बाद तो अफगानिस्तान के विकेटों ऐसा पतझड़ शुरु हुआ कि थमा ही नहीं।

जसप्रीत बुमराह ने दरवेश रसूली (0 रन, 1 गेंद) को यॉर्कर बोल्ड कर अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 39 रन कर  दिया। इब्राहिम जादरान  (25) ने यश ठाकुर की गेंद को उड़ाने की कोशिश में इशान किशन को कैच कराया और अफगानिस्तान ने चौथा विकेट 47 पर खो दिया। अपना पहला टी 20 अंतर्राष्टीय मैच खेल रहे नूर उल रहमान (11 रन, 15 गेंद, दो चौक) को भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर  नीतिश रेड्डी के हाथों लपकवा कर अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 70 कर दिया। इसके बाद सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी ने अपने तीसरे और पारी के 12 वें में मात्र दो रन देकर पहली पिच होने के बाद तेजी से भीतर आती गेंद पर मोहम्मद नबी(8 रन, 9 गेंद, एक चौका) को बोल्ड कर , अजमतुल्लाह ओमरजई (17 रन, 13 गेंद, एक छक्का, एक चौका) को तीसरी गेंद पर बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर बाउंड्री के भीतर रवि बिश्नोई के हाथों कैच करा और मुजीब उर रहमान (0 रन, 1 गेंद) को यॉर्कर पर बोल्ड कर- तीन विकेट चटका उसका आठ विकेट पर 82 कर उसकी कमर ही तोड़ दी। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने पहले  राशिद खान(6 रन, 5 गेंद, एक चौका) लेग ब्रेक पर बोल्ड कर और अब्दुल्लाह उमरजई (6 रन, 8 गेंद, एक चौका) को स्वीप के लिए ललचा कर अक्षर पटेल के हाथों कैच करा अफगानिस्तान की पारी मात्र 94 रन पर समेट कर भारत को बड़ी जीत दिला दी।

इससे पहले भारत ने अपने 100 रन 36 गेंदों और 200 रन 16.6 ओवर में पूरे किए। अभिषेक मात्र 34 गेंद खेल कर 108 रन की आतिशी पारी खेल कर अफगानिस्तान और दुनिया के सबसे चतुर लेग स्पिनर की विकेट के पीछे फेंकी गुगली को कवर के उपर से उड़ाने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर रहमानउल्लाह गुरबाज के दस्तानों में चली गई और भारत ने पहला विकेट  दसवें ओवर की अंतिम पूर्व गेंद पर 142रन पर खो दिया। अपने बाकी बल्लेबाजों एशियाई खेलों और मेजबान जापान के खिलाफ इकलौते टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच से बल्लेबाजी अभ्यास का पर्याप्त मौका देने के मकसद से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर इशान किशन की जगह उपकप्तान तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर और चौथे नंबर पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे। तिलक वर्मा (2 रन, 5 गेंद) लेग स्पिनर राशिद खान के तीसरे आवर में उनकी गेंद पर एक रन चुराने की कोशिश में उनके सीधे थ्रो पर रनआउट हो भारत ने दूसरा विकेट 12 वें ओवर में 152 रन पर खो दिया।

संजू सैमसन  (50 रन, 35 गेंद, चार छक्के, 2 चौके) ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद को उड़ाने की कोशिश की और राशिद खान ने अपने दाएं ओर दौड़ कर लॉन्ग ऑन पर उनका बढ़िया कैच लपक कर उनकी बढ़िया पारी का अंत किया और भारत ने तीसरा विकेट पारी के 14 वें ओवर में 164 रन खो दिया।  संजू सैमसन ने इससे पहले अपना अर्द्बशतक 34 गेंद खेल कर चार छक्कों और दो चौकों की मदद से पूरा किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शिवम दुबे (14 रन, 10 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद को उड़ाने की कोशिश की अर राशिद खान ने लॉन्ग ऑन पर एक अेर बशहतरीन कैच लपक उन्हें आउट कर भारत का स्कोर 16 वें ओवर में चार विकेट पर 164 कर दिया। इशान किशन  (10 रन, 8 गेंद, एक चौका) अतत:छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और विकेटकीपर गुरबाज ने उन्हें रन आउट कर 18 वें ओवर में भारत का स्कोर पांच विकेट 205 कर दिया और स्कोर में रन की ओर जुड़ा था कि नीतिश रेड्डी (1 रन), तेज गेंदबाज अ ब्दुल्लाह अहमदजई की यॉर्कर को उड़ाने की कोशिश में मिडविकेट पर मुजीब उर रहमान कैच थमा बैठे। कप्तान श्रेयस अय्यर ( 29 रन, 20 गेंद, दो छक्के) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजल हक फारुकी गेंद को ड्राइव कर तेज रन दौड़ने की कोशिश लेकिन इब्राहिम जादरान ने कवर से सीधे थ्रो से उन्हशें रनआउट कर दिया और भारत ने सातवां विकेट 218 रन पर खो दिया।

YuvaSahakar Team