Trending News

आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी

सुखजीत के दो गोल से भारत ने लगातार सात हार के बाद बेल्जियम को हरा पहली जीत दर्ज की

हॉकी प्रो लीग में सात हार के बाद आखिरकार भारत ने जीत का स्वाद चखा। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने बेल्जियम को 4-3 से मात दी। मैच में भारत के लिए सुखजीत सिंह ने 21वें और 35वें मिनट में गोल किया, जबकि रोहिदास ने 36वें और हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल किया।

Published: 16:06pm, 23 Jun 2025

स्ट्राइकर सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह का एफआईएच पुरुष प्रो हॉकी लीग 2024-25 का बेल्जियम के खिलाफ रविवार को उसके घर एंटवर्प में रिटर्न व 16वां आखिरी मैच भारत के लिए सौवां अंतर्राष्ट्रीय मैच था।  सुखजीत सिंह के दो तथा ड्रैग फ्लिकर अमित रोहिदास तथा कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अंतिम पूर्व मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर दागे एक एक गोल की बदौलत भारत ने बेल्जियम को रिवर्स मैच को पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में रविवार रात लगातार सात मैच एक गोल के अंतर से हारने के बाद अतत: अपने आखिरी मैच में 4-3 से हरा कर अपना अभियान 16 मैचों में इकलौती जीत 14 अंकों व आठवे स्थान पर रह कर साथ समाप्त किया।

पराजित बेल्जियम के लिए ऑर्थर डी स्लूवर, थियूबू स्टोकब्राइक्स और हयूगो लबूशेर ने गोल किए। बेल्जियम ने आक्रामक अंदाज में आगाज कर भारत की रक्षापंक्ति को बिखेर दिया और आर्थर डी स्लूवर ने ठीक डी के उपर से आठवें मिनट में गोल कर मेजबान टीम का खाता खोला। भारत को मैच के 20 वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक को बेल्जियम ने रोक कर जवाबी हमला बोला लेकिन भारत के गोलरक्षक कृष्ण बहादुर पाठक ने रोक उसे अपनी बढ़त 2-0 करने से रोक दिया।

अगले ही मिनट ड्रैग फ्लिकर  कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर तेज ड्रैग फ्लिक किया इस पर लौटती गेंद को सुखजीत सिंह ने गोल में डाल कर भारत को एक एक की बराबरी पर ला दिया। अभिषेक दूसरे क्वार्टर के शुरू में बहुत करीब से गोल करने से चूके। हाफ टाइम तक स्कोर एक एक रहा।

थियाबू स्टोकब्राइक्स ने तीसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में गोकर कर बेल्जियम को 2-1 से आगे कर दिया। अगले दो मिनट में पहले सखजीत सिंह ने अभिषेक के पास पर मैच के 36 वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को दो दो की बराबरी दिला दी। अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को पहली बार मैच मैच में 3-2 से आगे कर दिया।

शमशेर ने गेंद को गोल में डाला लेकिन बेल्जियम के विडियो रेफरल पर इसे अमान्य कर दिया। चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के छठे  मिनट में हयूगो लबूशेर ने गोल कर बेल्जियम को तीन तीन की बराबरी दिला दी। भारत को मैच के अंतिम पूर्व मिनट पर मिले पेनल्टी स्ट्रोक को कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदल कर भारत को  4-3 से आगे कर दिया। भारत के स्ट्राइकर सखजीत सिंह ने कहा कि हमने मैच मे अच्छी वापसी की। हम हर मच में विश्वास के साथ चेले। हम जिस तरह रविवार को खेले उसमें और बेहतर करने की गुंजाइश है।

YuvaSahakar Desk